हावड़ा-मुंबई रेलमार्ग पर कई प्रमुख ट्रेनें रहीं लेट, दिनभर परेशान रहे यात्री

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Follow us on Google News
share

टाटानगर में सैकड़ों यात्रियों को हावड़ा-मुंबई रेलमार्ग पर ट्रेनों की लगातार देरी के कारण परेशानी हुई। कुर्ला एक्सप्रेस, गीतांजलि एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें लेट आईं, जिससे कोल्हान और आसपास के छात्रों व नौकरीपेशा लोगों को कठिनाई का सामना करना पड़ा। इसके विरोध में यात्रियों ने सोशल मीडिया पर आवाज उठाई है।

हावड़ा-मुंबई रेलमार्ग पर कई प्रमुख ट्रेनें रहीं लेट, दिनभर परेशान रहे यात्री

टाटानगर के सैकड़ों यात्री शुक्रवार को हावड़ा-मुंबई रेलमार्ग में ट्रेनों की लेटलतीफी से दिनभर परेशान रहे। मुंबई से सुबह में कुर्ला एक्सप्रेस, गीतांजलि एक्सप्रेस एवं अहमदाबाद एक्सप्रेस लेट से टाटानगर पहुंचीं, जबकि हावड़ा व खड़गपुर से इस्पात एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनें लेट से आईं। दोनों ओर से ट्रेनों के लेट चलने से कोल्हान समेत बंगाल और ओडिशा के विभिन्न स्टेशनों से यात्रियों को भी आवागमन में दिक्कत हुई। ट्रेनों के लेट चलने से कोल्हान के ग्रामीण क्षेत्रों से रोज स्कूल-कॉलेज आने वाले छात्र-छात्राओं एवं नौकरी करने वालों को ज्यादा परेशानी हुई। शाम में दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस, पुरी उत्कल एक्सप्रेस, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस व दुरंतो एक्सप्रेस समेत रात में कई ट्रेनें लेट चल रही थीं।

मालूम हो कि चक्रधरपुर, खड़गपुर और बिलासपुर मंडल क्षेत्र में ट्रेनों की लेटलतीफी के खिलाफ सोशल मीडिया एवं स्टेशन पुस्तिका में यात्री लगातार शिकायत कर रहे हैं, लेकिन रेलवे ट्रेनों को समय से चलाने में असमर्थ है। जमशेदपुर के सांसद ने दक्षिण पूर्व जोन के रेलवे सलाहकार समिति की बैठक में ट्रेनों को समय से चलाने का मुद्दा उठाया था। जमशेदपुर के विधायक द्वारा आंदोलन करने पर कुछ दिन लेटलतीफी में सुधार होने के बाद स्थिति फिर से बिगड़ गई है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsहावड़ा-मुंबई रेलमार्ग पर कई प्रमुख ट्रेनें रहीं लेट, दिनभर परेशान रहे यात्री