फोन न मैसेज, ट्रांसपोर्टर के खाते से 11 लाख पार

हिन्दुस्तान, कानपुर
Follow us on Google News
share

बर्रा में साइबर ठगों ने ट्रांसपोर्टर प्रदीप कुमार सिंह के खाते को हैक कर 11 लाख रुपये निकाल लिए। खाते की जांच करते समय उन्हें इसके बारे में पता चला। पीड़ित को न तो कोई फोन आया और न ही कोई संदेश मिला। पुलिस ने मामला दर्ज कर साइबर सेल से जांच शुरू कर दी है।

फोन न मैसेज, ट्रांसपोर्टर के खाते से 11 लाख पार

चकेरी। बर्रा में साइबर ठगों ने एक ट्रांसपोर्टर के खाते को हैक कर उससे 11 लाख रुपये पार कर दिये। ट्रांसपोर्टर ने जब खाते का स्टेटमेंट निकलवाया तो इसकी जानकारी हुई। पीड़ित ने बताया कि उनके पास न तो खाते की जानकारी या इससे संबन्धित कोई फोन आया और न तो कोई मैसेज आया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। बर्रा दो निवासी प्रदीप कुमार सिंह ट्रांसपोर्टर हैं। उनके अनुसार उनका खाता एसबीआई हरिद्वार की शिवालीक नगर शाखा में हैं। पीड़ित ने बताया कि बीती दो जून को जब उन्होंने स्टेटमेंट चेक किया तो उसमें 24 मार्च 2026 से आठ अप्रैल 2026 के बीच कई बार में ग्यारह लाख रुपये निकाले गये हैं।

जिसे देख उनके होश उड़ गये। पीड़ित ने बताया कि उनके पास किसी प्रकार का खाते की जानकारी करने का फोन भी नहीं आया और न ही कोई ओटीपी या मैसेज आया है। उन्होंने आशंका जताई है कि साइबर शातिरों ने उनके खाते को हैक कर रकम उड़ाई है। बर्रा थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर पर मामला दर्ज कर साइबर सेल की मदद से कार्रवाई की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsफोन न मैसेज, ट्रांसपोर्टर के खाते से 11 लाख पार