सड़कें जर्जर, जीआरडीसीएल टोल टैक्स में व्यस्त : मंत्री

हिन्दुस्तान, सराईकेला
share

फ्लैग- परिवहन मंत्री ने सड़क निर्माण एजेंसी की कार्यप्रणाली पर उठाये सवाल क्रासर- सड़क की

सड़कें जर्जर, जीआरडीसीएल टोल टैक्स में व्यस्त : मंत्री

सरायकेला, संवाददाता । परिवहन मंत्री दीपक बिरुवा ने सड़क निर्माण एजेंसी जेआरडीसीएल( झारखंड एक्सीलरेटेड रोड डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड) की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़ा किया है। उन्होंने कि एजेंसी सिर्फ टोल टैक्स वसूलती है, पर सड़क की मरम्मत पर उसका ध्यान नहीं है। मंत्री गुरुवार को यहां परिसदन में मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हादसों के लिए सिर्फ प्रशासन नहीं, बल्कि आम लोग और औद्योगिक घराने भी जिम्मेदार हैं| सड़कों की खस्ताहाल स्थिति और गड्ढों के सवाल पर परिवहन मंत्री ने कहा कि मरम्मत की पूरी जिम्मेदारी जीआरडीसीएल की है, लेकिन वह ठीक से काम नहीं कर रही है।

राजनगर रोड और चौका क्षेत्र में सड़कों पर कई जगहों पर गहरे गड्ढे हो गए हैं, इसके बावजूद भारी वाहनों का परिचालन लगातार जारी है। यह बेहद खतरनाक है। बिरुवा ने कहा कि केवल 'नो एंट्री' लगा देने से इस समस्या का समाधान नहीं होगा, बल्कि सड़कों की स्थायी मरम्मत बेहद जरूरी है।प्लांट के भीतर ही होगी पार्किंग: मंत्री ने कहा कि कई इकाइयों के बाहर मुख्य सड़क पर ट्रक और भारी वाहन खड़े रहते हैं। इस समस्या को लेकर उद्योग विभाग और परिवहन विभाग के सचिव के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक हुई है। जल्द ही एक आधिकारिक आदेश जारी कर सभी कंपनियों को अनिवार्य रूप से अपने परिसर के भीतर ही चिन्हित पार्किंग स्थल बनाने का निर्देश दिया जाएगा। नियम न मानने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। हाईकोर्ट के निर्देशों के बावजूद दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में सीसीटीवी और स्पीडगन न लगने के सवाल पर विरुवा ने कहा कि सरकार इस पर तेजी से काम कर रही है। जिन जगहों पर सबसे ज्यादा हादसे होते हैं, वहां प्राथमिकता के आधार पर कैमरे, बेहतर लाइटिंग और सिग्नल लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि रोड सेफ्टी की बैठकें, फाइलों तक सीमित नहीं रहेंगी, इसे धरातल पर उतारना होगा। जिम्मेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसड़कें जर्जर, जीआरडीसीएल टोल टैक्स में व्यस्त : मंत्री