नोटिस बेअसर तो ‘रेड लिस्ट’ में पहुंचे स्कूली वाहन, सड़क पर दौड़े तो लग जाएगा ब्रेक

हिन्दुस्तान, संभल
Follow us on Google News
share

परिवहन विभाग ने अनफिट स्कूली वाहनों के खिलाफ सख्ती बढ़ा दी है। कई वाहन संचालकों ने नोटिस के बावजूद नियमों का पालन नहीं किया, जिसके बाद ऐसे वाहनों को रेड लिस्ट में शामिल किया गया है। इन वाहनों की निगरानी की जाएगी और यदि कोई स्कूल वाहन संचालित पाया गया, तो कार्रवाई की जाएगी।

नोटिस बेअसर तो ‘रेड लिस्ट’ में पहुंचे स्कूली वाहन, सड़क पर दौड़े तो लग जाएगा ब्रेक

स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग ने अनफिट स्कूली वाहनों के खिलाफ सख्ती बढ़ा दी है। विभाग की ओर से पहले ऐसे वाहन संचालकों को नोटिस जारी कर परमिट, फिटनेस समेत जरूरी दस्तावेज पूरे कराने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन इसके बावजूद कई वाहन संचालकों ने निर्धारित प्रक्रिया पूरी नहीं कराई। अब ऐसे स्कूली वाहनों को परिवहन विभाग ने रेड लिस्ट में शामिल कर लिया है। रेड लिस्ट में शामिल वाहनों की निगरानी की जाएगी। विभागीय जांच के दौरान यदि इनमें से कोई वाहन सड़क पर स्कूली बच्चों को लेकर संचालित मिलता है तो उसके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

वाहन को मौके पर ही बंद कराने के साथ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।परिवहन विभाग की इस कार्रवाई से उन स्कूल संचालकों और वाहन मालिकों में खलबली है, जिन्होंने नोटिस मिलने के बाद भी वाहनों की फिटनेस और परमिट संबंधी कमियां दूर नहीं की हैं। विभाग का स्पष्ट रुख है कि बच्चों की सुरक्षा के मामले में नियमों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsनोटिस बेअसर तो ‘रेड लिस्ट’ में पहुंचे स्कूली वाहन, सड़क पर दौड़े तो लग जाएगा ब्रेक