मिशन सेफ फ्यूचर के तहत 28 स्कूल वाहन जांचे, 19 के चालान, दो किए बंद
परिवहन विभाग ने झारखंड में मिशन सेफ फ्यूचर अभियान के तहत स्कूल वाहनों के खिलाफ विशेष जांच अभियान चलाया। इस दौरान 28 वाहनों की जांच की गई, जिनमें से 19 नियमों का उल्लंघन करते पाए गए। इसके साथ ही अन्य नियमों का पालन नहीं करने वाले चालकों पर भी जुर्माना लगाया गया।

परिवहन विभाग ने मिशन सेफ फ्यूचर अभियान के तहत बुधवार को स्कूल वाहनों के खिलाफ विशेष जांच अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की। परिवहन मुख्यालय के निर्देश पर 8 से 10 जुलाई तक चलाए जा रहे अभियान के तहत सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी अमिताभ चतुर्वेदी और यात्री/मालकर अधिकारी योगेंद्र कुमार यादव ने संयुक्त रूप से स्कूल वाहनों का निरीक्षण किया। अभियान के दौरान 28 स्कूल वाहनों की जांच की गई, जिनमें से 19 वाहन परमिट की शर्तों का उल्लंघन करते पाए गए। सभी के चालान किए गए, जबकि दो वाहनों को बंद कर दिया गया। इसके अलावा ओवरलोड माल ढोने के आरोप में तीन वाहन, एक ट्रैक्टर और बिना वैध प्रपत्र संचालित दो ऑटो को थाना बनियाठेर में सीज किया गया।
अनधिकृत रूप से संचालित एक बस का भी चालान किया गया। सड़क सुरक्षा अभियान के तहत बिना हेलमेट मिले 51 दोपहिया चालकों, रॉन्ग साइड चल रहे पांच वाहन चालकों और सीट बेल्ट नहीं लगाने वाले आठ चारपहिया चालकों के भी चालान किए गए।


