बिना फिटनेस-परमिट दौड़ रहीं 6 स्कूल बसों का चालान, तीन बसें सीज

हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
Follow us on Google News
share

बिना फिटनेस-परमिट दौड़ रहीं 6 स्कूल बसों का चालान, तीन बसें सीज

बिना फिटनेस-परमिट दौड़ रहीं 6 स्कूल बसों का चालान, तीन बसें सीज
बिना फिटनेस-परमिट दौड़ रहीं 6 स्कूल बसों का चालान, तीन बसें सीज

स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग पूरी तरह सख्त नजर आ रहा है। परिवहन आयुक्त के निर्देशों के अनुपालन में शनिवार को एआरटीओ प्रवर्तन नीतू शर्मा ने टीम के साथ जनपद में संचालित स्कूल बसों के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। विभागीय कार्रवाई से नियम-कानूनों की अनदेखी कर बसें चला रहे संचालकों में खलबली रही। अभियान के तहत परिवहन विभाग की टीम ने सड़कों पर दौड़ रही कुल 31 स्कूल बसों के दस्तावेज और सुरक्षा मानकों को परखा। निरीक्षण के दौरान कई बसें बिना वैध फिटनेस प्रमाण पत्र और परमिट के ही बच्चों को ले जाते हुई मिलीं।

सुरक्षा मानकों में लापरवाही मिलने पर टीम ने छह बसों का चालान किया, जबकि मानकों का उल्लंघन करने वाली तीन बसों को सीज कर संबंधित थाने की सुपुर्दगी में दिया गया। उन्होंने बताया कि यदि कोई भी स्कूल बस बिना फिटनेस, बिना परमिट या निर्धारित सुरक्षा मानकों के विपरीत संचालित पाई जाती है, तो उसके खिलाफ वाहन सीज करने और जुर्माना लगाने की कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsबिना फिटनेस-परमिट दौड़ रहीं 6 स्कूल बसों का चालान, तीन बसें सीज