चालक-परिचालकों को सांकेतिक भाषा का प्रशिक्षण
हिन्दुस्तान, बरेली
परिवहन निगम ने पुराना बस स्टेशन पर बधिर संघ संस्था के सहयोग से चालक-परिचालकों के लिए भारतीय सांकेतिक भाषा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया। यह कार्यक्रम बधिर यात्रियों की आवश्यकताओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने और समावेशी परिवहन व्यवस्था को लागू करने के उद्देश्य से किया गया।

परिवहन निगम की ओर से पुराना बस स्टेशन पर बधिर संघ संस्था द्वारा चालक-परिचालकों हेतु एक दिवसीय भारतीय सांकेतिक भाषा प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। मुख्य रूप से परिवहन निगम की बसों में यात्रा करने वाले बधिर यात्रियों की आवश्यकताओं के सम्बन्ध एवं समावेशी परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा देने हेतु कार्यक्रम में चालकों परिचालकों को भारतीय सांकेतिक भाषा प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में बरेली मडल बधिर संघ सस्था की ओर से विपुल गांधी, रवि शर्मा, सुघांशु राठौर, पूजा वेन सोंधी, आरूषि त्रिपाठी का सहयोग रहा। परिवहन निगम की ओर से अरुण कुमार वाजपेई सहायक क्षेत्रीय प्रवन्धक रूहेलखण्ड डिपो, आयुष भटनागर सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक बरेली डिपो, लक्ष्मी राठौर वरिष्ठ केन्द्र प्रभारी एवं प्रीतम बुकिंग लिपिक आदि उपस्थित रहे।


