Aligarh News: ज्यादा बारिश होने पर सुरक्षित स्थान पर खड़ी करें बसें

हिन्दुस्तान, अलीगढ़
Follow us on Google News
share

Aligarh News: अलीगढ़ में मौसम विभाग की चेतावनी के बाद परिवहन निगम ने चालक और परिचालकों को अलर्ट किया है। भारी बारिश की संभावना के चलते बसों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आधिकारीयों ने निर्देश दिए हैं। सभी को बसों की पूरी जांच करने और बारिश के दौरान संचालित नहीं करने की सलाह दी गई है।

Aligarh News: ज्यादा बारिश होने पर सुरक्षित स्थान पर खड़ी करें बसें

Aligarh News: अलीगढ़। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद परिवहन निगम ने चालक व परिचालकों को अलर्ट किया है। मंगलवार को भारी बारिश और बुधवार को भी बारिश अनुमान दिया गया है। इसे लेकर अधिकारियों ने बस को सुरक्षित चलाने के निर्देश दिए हैं। आरएम सत्येंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि सभी चालक और परिचालकों को निर्देशित किया गया है कि बारिश के दौरान बस को डिपो से निकालने से पहले पूरी तरह से जांच कर लें। बस का वाइपर ठीक होना चाहिए। लाइट भी सही होनी चाहिए। साथ ही बस की छत किसी भी जगह से टपक न रही हो। साथ ही तेज बारिश होने के दौरान बस का संचालन न करें।

बस को नजदीकी बस स्टैंड या सुरक्षित स्थान पर ही खड़ा करें। बारिश के कम होने पर ही आगे का रास्ता तय करें। आरएम के मुताबिक डिपो पर कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि कोई भी बस बिना जांच के बाहर न जाए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से जुड़ी नवीनतम खबरों और पल-पल की जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करे । CJP Sansad March LIVE , Jantar Mantar Protest LIVE देखें और पाएं पल-पल की ताज़ा खबरें।