ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशदक्षिण भारत की चर्चित ट्रांसजेंडर सामाजिक कार्यकर्ता अप्सरा रेड्डी को कांग्रेस में मिला बड़ा पद

दक्षिण भारत की चर्चित ट्रांसजेंडर सामाजिक कार्यकर्ता अप्सरा रेड्डी को कांग्रेस में मिला बड़ा पद

दक्षिण भारत की चर्चित ट्रांसजेंडर सामाजिक कार्यकर्ता अप्सरा रेड्डी मंगलवार को कांग्रेस में शामिल हो गईं। पहले वह अन्नाद्रमुक से जुड़ी हुईं थीं और राष्ट्रीय प्रवक्ता की भूमिका में थी। वह पत्रकार भी...

दक्षिण भारत की चर्चित ट्रांसजेंडर सामाजिक कार्यकर्ता अप्सरा रेड्डी को कांग्रेस में मिला बड़ा पद
एजेंसी,नई दिल्लीTue, 08 Jan 2019 09:13 PM
ऐप पर पढ़ें

दक्षिण भारत की चर्चित ट्रांसजेंडर सामाजिक कार्यकर्ता अप्सरा रेड्डी मंगलवार को कांग्रेस में शामिल हो गईं। पहले वह अन्नाद्रमुक से जुड़ी हुईं थीं और राष्ट्रीय प्रवक्ता की भूमिका में थी। वह पत्रकार भी हैं। अप्सरा ने अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सुष्मिता देव के साथ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की और पार्टी में शामिल हुईं।

सुष्मिता ने उनका कांग्रेस में स्वागत करते हुए कहा कि यह बहुत गौरव की बात है कि आप महिला कांग्रेस में ट्रांसजेंडर समुदाय की पहली पदाधिकार होंगी। मैं आशा करती हूं कि हम संपूर्ण लैंगिक न्याय और विशेष तौर पर ट्रांसजेंडर समुदाय के अधिकारों के लिए मिलकर काम करेंगे।

वहीं ट्रांसजेंडर बिल के बारे में बात करते हुए अप्सरा कहना है कि बीजेपी सरकार का हमारे प्रति यह संरक्षणवादी रवैया है। हमें दान की आवश्यकता नहीं है, हमें असमानता को दूर करने के लिए सहायता की आवश्यकता है जो हमें बहुत लंबे समय तक मिली थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें