अब नंबर ही नहीं, बच्चों का टैलेंट भी बताएगा रिपोर्ट कार्ड
फर्रुखाबाद के पीएमश्री परिषदीय स्कूलों में बच्चों के लिए नया होलिस्टिक प्रोग्रेस कार्ड लागू किया गया है। इस कार्ड में बच्चों की शैक्षिक प्रगति, व्यवहार, रुचि, शारीरिक और मानसिक विकास को समावेशित किया जाएगा। इससे अभिभावकों को बच्चों की क्षमताओं और कमजोरियों का सही आकलन करने में मदद मिलेगी।

फर्रुखाबाद, संवाददाता। अभी तक रिपोर्ट कार्ड में सिर्फ हिंदी, अंग्रेजी, गणित के नंबर ही दिखते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। लेकिन अब जिले के पीएमश्री परिषदीय स्कूलों के बच्चों का रिपोर्ट कार्ड पूरी तरह बदल गया है। अब यह रिपोर्ट कार्ड बच्चे का समग्र दर्पण बनेगा बच्चों के नंबरों के साथ उनके टैलेंट को भी बताया। बेसिक शिक्षा विभाग ने पीएमश्री विद्यालयों के लिए होलिस्टिक प्रोग्रेस कार्ड लागू कर दिया है। इस कार्ड के लिए 69 हजार 260 रुपये का बजट जारी किया गया है। होलिस्टिक का मतलब है सर्वांगीण। यानी बच्चे का हर तरह से मूल्यांकन। अब तक रिपोर्ट कार्ड में सिर्फ यह लिखा होता था कि बच्चे ने परीक्षा में कितने अंक पाए। लेकिन नए कार्ड में 5 बड़े बदलाव होंगे। जिसमें शैक्षिक प्रगति के साथ व्यवहार का लेखा जोखा दर्द किया जाएगा। इसमें बच्चे के नंबरों के साथ उसका कक्षा में व्यवहार, दूसरों के साथ मिलकर काम करने की क्षमता, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता भी लिखी जाएगी। इसके अलावा रुचि और हुनर पर फोकस पर बच्चा खेल में अच्छा है गाने में चित्रकला में या किसी और कला में यह भी इसमें दर्ज होगा। शारीरिक और मानसिक विकास इसमें बच्चे की शारीरिक फिटनेस खान पान, साफ सफाई और भावनात्मक स्थिति का भी आंकलन होगा। शिक्षक की टिप्पणी इस्ममें हर बच्चे के लिए क्लास टीचर अपनी विशेष टिप्पणी लिखेंगे कि बच्चे को किस विषय में और मेहनत की जरूरत है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया यह बच्चों और अभिभावकों के लिए एक नई उपलब्धि होगी। इस कार्ड के माध्यम से बच्चों का सटीक आकलन होगा。
बच्चों और अभिभावकों को होगा लाभ
इस कार्ड के माध्यम से सबसे बड़ा फायदा अभिभावकों को होगा। अब उन्हें सिर्फ यह नहीं पता चलेगा कि बच्चा फेल या पास है बल्कि यह पता चलेगा कि बच्चा किस क्षेत्र में कमजोर है और किसमें होशियार। अगर बच्चा गणित में कमजोर है तो शिक्षक की टिप्पणी से अभिभावक घर पर उसी पर ध्यान दे सकेंगे। इससे बच्चों पर नंबरों का प्रेशर भी कम होगा। क्योंकि अब सिर्फ रटने से काम नहीं चलेगा, उसके पूरे व्यक्तित्व को निखारा जाएगा। विभाग ने तय किया है कि यह रिपोर्ट कार्ड साल में दो बार भरा जाएगा। पहली बार सितंबर में और दूसरी बार मार्च में ताकि पूरे साल की प्रगति एक साथ देखी जा सके।


