नौनिहालों के लिए अक्तूबर में सजेगी शिक्षा चौपाल

हिन्दुस्तान, मैनपुरी
Follow us on Google News
share

बेसिक शिक्षा विभाग ने नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्राथमिक विद्यालयों में सुधार और छात्रों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए कई पहल की घोषणा की है। शिक्षा चौपाल का आयोजन होगा जिसमें शिक्षक, छात्र और अभिभावक शामिल होंगे। टीएलएम मेले का आयोजन कर शिक्षकों को उनके नवाचारों का प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा। मैनपुरी को भी 10.60 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है।

नौनिहालों के लिए अक्तूबर में सजेगी शिक्षा चौपाल

बेसिक शिक्षा विभाग ने नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 में प्राथमिक विद्यालयों की तस्वीर बदलने और कक्षाओं को बच्चों की चहक से गुलजार करने का खाका तैयार किया है। स्कूलों में छात्र नामांकन बढ़ाने और नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए अब गांव-गांव न्याय पंचायत स्तर पर शिक्षा चौपाल का आयोजन होगा। इस अनूठी पहल के केंद्र में शिक्षक, छात्र, अभिभावक और ग्रामीण समुदाय होंगे, जो एक मंच पर बैठकर विद्यालयी व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए संवाद की नई परिपाटी शुरू करेंगे। खंड शिक्षा अधिकारियों के कुशल मार्गदर्शन में एआरपी और शिक्षक संकुल इस पूरी मुहिम की धुरी बनेंगे। चौपाल के जरिए ग्रामीणों को निपुण भारत मिशन के दूरगामी उद्देश्यों से जोड़ा जाएगा। साथ ही, स्मार्ट क्लास, आईसीटी लैब और टीएलएम किट जैसे आधुनिक डिजिटल संसाधनों के प्रभावी प्रयोग को बढ़ावा दिया जाएगा। महानिदेशक स्कूल शिक्षा मोनिका रानी ने इस संबंध में पत्र जारी कर स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कक्षा पांच तक के निपुण लक्ष्यों की स्पष्ट समझ हर अभिभावक और विद्यालय प्रबंध समिति (एसएमसी) सदस्य को होनी चाहिए। इसके लिए घर-घर संपर्क, पीटीएम और फोन कॉल के माध्यम से निरंतर संवाद साधा जाएगा.

शिक्षण सामग्रियों व नवाचारों का होगा प्रदर्शन

शिक्षकों के भीतर छिपी रचनात्मकता को मंच देने के लिए अक्तूबर माह में टीएलएम मेले का भव्य आयोजन होगा। इसमें अध्यापक अपने द्वारा तैयार शिक्षण-सामग्रियों और नवाचारों का प्रदर्शन कर सकेंगे, जिससे शिक्षण पद्धतियों का आदान-प्रदान होगा। पठन-पाठन में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों को सम्मानित भी किया जाएगा.

मैनपुरी को मिलेंगे 10.60 लाख रुपये

इस कार्य के लिए संकुल संसाधन केंद्र मद में स्वीकृत धनराशि में से शिक्षा चौपाल के लिए 10 हजार रुपये प्रति न्याय पंचायत संसाधन केंद्र की दर से तथा टीएलएम मेले के आयोजन के लिए 25 हजार रुपये प्रति विकासखंड की दर से निर्गत की जाएगी। मैनपुरी में 81 संकुल संसाधन केंद्र (सीआरसी) के लिए 8.10 लाख रुपये एवं बीआरसी स्तर पर टीएलएम मेले के लिए 10 ब्लॉक पर कुल 2.5 लाख रुपये जारी होंगे। यानि मैनपुरी को इस कार्य के लिए 10.60 लाख रुपये जारी किए जाएंगे.

सामान्य प्रश्न

बेसिक शिक्षा विभाग की नई पहल क्या है?
बेसिक शिक्षा विभाग ने नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 में प्राथमिक विद्यालयों में सुधार करने के लिए शिक्षा चौपाल का आयोजन करने की योजना बनाई है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsनौनिहालों के लिए अक्तूबर में सजेगी शिक्षा चौपाल