सिविल लाइंस में बन रहा प्रदेश का पहला 18 मंजिला बस स्टेशन

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

प्रयागराज का सिविल लाइंस बस अड्डा अब 18 मंजिला बस पोर्ट और व्यावसायिक परिसर के रूप में विकसित होगा। यूपीएसआरटीसी और ओमैक्स समूह द्वारा पीपीपी मॉडल पर विकसित हो रहे इस प्रोजेक्ट में आधुनिक बस टर्मिनल, मॉल, होटल और स्टूडियो अपार्टमेंट शामिल होंगे।

सिविल लाइंस में बन रहा प्रदेश का पहला 18 मंजिला बस स्टेशन
सिविल लाइंस में बन रहा प्रदेश का पहला 18 मंजिला बस स्टेशन

प्रयागराज, पीयूष श्रीवास्तव। सिविल लाइंस बस अड्डे का स्वरूप पूरी तरह बदलने जा रहा है। पहले इसे 13 मंजिला इमारत के रूप में विकसित करने की योजना थी, लेकिन डिजाइन में बदलाव के बाद अब यहां 18 मंजिला बस पोर्ट और व्यावसायिक परिसर बनाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) और ओमैक्स समूह की साझेदारी से पीपीपी मॉडल पर विकसित हो रहे इस प्रोजेक्ट में नीचे आधुनिक बस टर्मिनल होगा, जबकि ऊपर मॉल, मल्टीक्स, होटल और स्टूडियो अपार्टमेंट बनाए जाएंगे।

फाइल स्टार होटल से लेकर स्वीमिंग पूल की सुविधा

पूरे परिसर को ब्लॉक-ए और ब्लॉक-बी दो हिस्सों में विकसित किया जाएगा। ब्लॉक-ए मुख्य टॉवर होगा और 18 मंजिल तक बनेगा, जबकि ब्लॉक-बी अपेक्षाकृत छोटा होगा। अमेरिकन होटल समूह विंडहैम होटल एंड रिसार्ट अपने फाइव स्टार होटल के लिए दोनों ब्लॉकों के बीच स्विमिंग पूल, जिम, बैंक्वेट और अन्य प्रीमियम सुविधाएं विकसित कराएगा। परियोजना में दो मंजिला अंडरग्राउंड बेसमेंट बनाया जा रहा है। यहां बसों और अन्य वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था होगी। होटल, मॉल और व्यावसायिक परिसर में आने वाले लोगों के वाहनों के लिए अलग पार्किंग की योजना है।

बसों के प्रवेश और निकासी का अलग इंतजाम

बसों और निजी वाहनों की आवाजाही भी अलग-अलग रास्तों से होगी, ताकि सिविल लाइंस के व्यस्त इलाके में ट्रैफिक का दबाव न बढ़े। बसों का प्रवेश नवाब यूसुफ रोड की ओर से होगा। मस्जिद के बगल से होकर वाहन और यात्री बस अड्डा परिसर में पहुंचेंगे। भूतल पर बसों को खड़ा करने के लिए बस बे बनाए जाएंगे और यहीं से बसों का संचालन होगा। पहली मंजिल बस यात्रियों की सुविधाओं के लिए होगी। यहां वेटिंग रूम, शौचालय और खाने-पीने सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। बेसमेंट से वाहनों की निकासी मस्जिद के दूसरी ओर, टूरिस्ट बंगले की दीवार के पीछे की दिशा से होगी। वहीं एमजी मार्ग की ओर से, जहां पहले बस अड्डा में प्रवेश का रास्ता था, अब मुख्य रूप से होटल, मॉल और व्यावसायिक परिसर में आने वाले लोगों के निजी वाहनों को प्रवेश मिलेगा। बसों और निजी वाहनों के अलग-अलग रूट रखने की योजना है।

बस अड्डे के ऊपर बनेगा नया कॉमर्शियल हब

बस टर्मिनल और यात्री सुविधाओं के ऊपर रिटेल शॉप्स, फूड कोर्ट, रेस्टोरेंट और मल्टीप्लेक्स विकसित किए जाएंगे। ऊपरी मंजिलों में फाइव स्टार होटल और स्टूडियो अपार्टमेंट होंगे। 18 मंजिला भवन में दो अंडरग्राउंड पार्किंग होंगी। ग्राउंड फ्लोर पर बसों का संचालन होगा। पहली और दूसरी मंजिल पर यात्रियों के लिए वेटिंग रूम और अन्य सुविधाएं होंगी। तीसरी मंजिल पर फूड कोर्ट, चौथी मंजिल पर बैंक्वेट और पांचवीं मंजिल पर मल्टीपरपज हॉल बनाया जाएगा। छठी से 18वीं मंजिल तक होटल और सुइट्स बनेंगे। इसका मॉडल भी तैयार हो चुका है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦यह परियोजना किस प्रकार की होगी?−
यह परियोजना 18 मंजिला बस पोर्ट और व्यावसायिक परिसर के रूप में विकसित होगी।
Piyush Kumar Srivastava

लेखक के बारे में

Piyush Kumar Srivastava

शॉर्ट बायो: पीयूष श्रीवास्तव पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में ‘हिन्दुस्तान’ प्रयागराज में रेलवे, रोडवेज, एयरवेज, बिजली और बिजनेस की रिपोर्टिंग कर रहे हैं।


परिचय एवं अनुभव
पीयूष श्रीवास्तव भारतीय प्रिंट व डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 18 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में पीयूष ‘हिन्दुस्तान’ अखबार व ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बिजनेस, बिजली व परिवहन की खबरों को देख रहे हैं। 2015 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर
पीयूष श्रीवास्तव ने अपने करियर की शुरुआत दिसंबर 2007 में ‘आई नेक्स्ट, दैनिक जागरण’ अखबार से की थी। इस दौरान क्राइम की खबरों पर महारत हासिल की। जून 2015 में ‘हिन्दुस्तान’ अखबार प्रयागराज में सेवाएं देना शुरू किया। 2015 से 2024 तक क्राइम की रिपोर्टिंग की। वर्तमान में रेलवे, रोडवेज और एयरवेज के साथ ही बिजली और अर्थ-व्यापार से जुड़ी खबरें लिख रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि
इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया। स्टेट यूनिवर्सिटी से लॉ की डिग्री ली। उसी वक्त से लगातार प्रिंट मीडिया में सक्रिय रहे हैं। शुरूआती दौर में क्राइम रिपोर्टिंग और अब रेलवे, रोडवेज, एयरवेज के साथ ही बिजली, बिजनेस और परिवहन की रिपोर्टिंग कर रहे हैं।


रिपोर्टिंग और विजन
बिजली, परिवहन, बिजनेस, क्राइम की गतिविधियों की खबरों के साथ ही माघ मेला व कुम्भ मेला में रिपोर्टिंग का पीयूष श्रीवास्तव का लंबा अनुभव है। वर्ष 2025 में प्रयागराज में आयोजित सबसे बड़े धार्मिक आयोजन महाकुम्भ के दौरान रिपोर्टिंग टीम का नेतृत्व कर महाकुम्भ की कई स्पेशल स्टोरी की। 2013 के महाकुम्भ और 2019 के कुम्भ की रिपोर्टिंग का भी अनुभव है। पीयूष का मानना है कि सत्य, पारदर्शिता और जनहित को सर्वोपरि रखते हुए जनता की आवाज़ को सशक्त मंच देना ही पत्रकार का मुख्य दायित्व है।


विशेषज्ञता
प्रयागराज के चर्चित उमेश पाल हत्याकांड की रिपोर्टिंग का अनुभव।
प्रयागराज के चर्चित अतीक-अशरफ हत्याकांड की खास रिपोर्टिंग।
रेलवे, रोडवेज और एयरवेज की खबरों पर पैनी नजर।
जीएसटी के जानकार, व्यापारियों की समस्याओं की गहरी समझ।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसिविल लाइंस में बन रहा प्रदेश का पहला 18 मंजिला बस स्टेशन