मॉडल स्कूलों में लैब, स्मार्ट क्लास और नवाचार से निखरेगी शिक्षा की तस्वीर

हिन्दुस्तान, बेगुसराय
Follow us on Google News
share

लीड युवा पेज ::::::::::यो मांगा, स्मार्ट क्लास, खेलकूद, म्यूजिकल बैंड और नवाचार होंगे वीडियो का हिस्सा बच्चों की भागीदारी, शिक्षकों और विद्यार्थियों के बीच संवाद तथा कक्षा में पढ़ाने के नए तरीकों को...

मॉडल स्कूलों में लैब, स्मार्ट क्लास और नवाचार से निखरेगी शिक्षा की तस्वीर

हमारे, प्रतिनिधि। सुबह की प्रार्थना के बाद बच्चे सिर्फ किताब खोलकर बैठें, शिक्षक पढ़ाएं और घंटी बजते ही कक्षा खत्म।

नई कार्यप्रणाली

मॉडल स्कूलों में पढ़ाई का यह पारंपरिक तरीका अब बदलने की तैयारी है। सरकार चाहती है कि आदर्श विद्यालयों में पढ़ाई सिर्फ पाठ्यपुस्तकों तक सीमित न रहे, बल्कि प्रयोगशाला, स्मार्ट क्लास, खेलकूद, तकनीक और नवाचार के जरिए बच्चों के सीखने का अनुभव भी बेहतर हो। इसी सोच के साथ शिक्षा विभाग सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालयों) पर अपनी नजरें केंद्रित की हैं। विभाग अब इन स्कूलों में हो रहे ऐसे कामों को तलाश रहा है, जिन्हें दूसरे विद्यालयों के लिए भी उदाहरण बनाया जा सके। इसके लिए सभी जिलों से स्कूलों के बेस्ट प्रैक्टिस का पांच से दस मिनट का वीडियो मांगा गया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने डीईओ को पत्र जारी कर 14 सितंबर तक वीडियो उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। इसमें स्कूल की ऐसी गतिविधियां दिखानी हैं, जिनसे यह पता चले कि बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए विद्यालय किस तरह नए प्रयोग कर रहा है।

वीडियो सामग्री

चेतना सत्र से शुरू होगी तस्वीर वीडियो में विद्यालय के चेतना सत्र से लेकर कक्षा-कक्ष तक की गतिविधियां दिखाई जाएंगी। बच्चों की भागीदारी, शिक्षकों और विद्यार्थियों के बीच संवाद तथा कक्षा में पढ़ाने के नए तरीकों को भी इसमें शामिल किया जाएगा। विभाग का जोर इस बात पर है कि वीडियो सिर्फ स्कूल की इमारत या सुविधाओं का प्रदर्शन न हो, बल्कि बच्चों की पढ़ाई में इन सुविधाओं का कितना इस्तेमाल हो रहा है, यह भी दिखाई दे। लैब में प्रयोग, स्मार्ट क्लास में पढ़ाई आईसीटी लैब और आईएसएम लैब का सदुपयोग, विज्ञान प्रयोगशाला में बच्चों का प्रयोग करना और ऑनलाइन या स्मार्ट क्लास के माध्यम से पढ़ाई भी बेस्ट प्रैक्टिस का हिस्सा होगी। यानि जिस स्कूल में तकनीक और प्रयोगशाला सिर्फ कमरे में बंद नहीं हैं, बल्कि बच्चों की पढ़ाई का हिस्सा बन चुके हैं, उसके काम को सामने लाया जाएगा। इसके साथ म्यूजिकल बैंड, खेलकूद और विद्यार्थियों के लिए किए जा रहे नवाचार को भी वीडियो में जगह देने को कहा गया है। इससे स्कूलों में पढ़ाई के साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास पर दिए जा रहे जोर की तस्वीर सामने आएगी।

एक साझा प्रयास

एक स्कूल का प्रयोग दूसरे में भी होगा लागू दरअसल, विभाग की कोशिश सिर्फ अच्छे स्कूलों की पहचान करने तक सीमित नहीं है। किसी विद्यालय में यदि पढ़ाई का कोई तरीका प्रभावी साबित हो रहा है तो उसे दूसरे मॉडल स्कूलों में भी अपनाया जा सकता है। इससे एक स्कूल के सफल प्रयोग का लाभ दूसरे स्कूलों के बच्चों को भी मिल सकेगा। 18 सितंबर को सरस्वती विद्या निकेतनों के प्रधानाध्यापकों की कार्यशाला प्रस्तावित है। माना जा रहा है कि इस कार्यशाला में इन बेस्ट प्रैक्टिस को साझा कर मॉडल स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का एक समान बेहतर मॉडल तैयार करने पर जोर दिया जाएगा। रिपोर्टर:प्रवीण कुमार

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦सरस्वती विद्या निकेतन में कौन सी गतिविधियाँ वीडियो में शामिल की जाएँगी?−
वीडियो में विद्यालय के चेतना सत्र से लेकर कक्षा-कक्ष तक की गतिविधियाँ, बच्चों की भागीदारी, शिक्षकों और विद्यार्थियों के बीच संवाद तथा कक्षा में पढ़ाने के नए तरीके शामिल किये जाएंगे।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsमॉडल स्कूलों में लैब, स्मार्ट क्लास और नवाचार से निखरेगी शिक्षा की तस्वीर