खेल-खेल में सीखेंगे नौनिहाल, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिया प्रशिक्षण

हिन्दुस्तान, विकासनगर
Follow us on Google News
share

आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों की पढ़ाई अब किताबों तक सीमित नहीं रहेगी। बच्चों को खेल, कहानी और गीतों के माध्यम से सीखने का अवसर मिलेगा। जादुई पिटारा के तहत कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया, जिससे वे बच्चों के सीखने की प्रक्रिया को और अधिक आकर्षक बना सकें।

खेल-खेल में सीखेंगे नौनिहाल, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिया प्रशिक्षण

आंगनबाड़ी केंद्रों में अब नौनिहालों की पढ़ाई किताबों तक सीमित नहीं रहेगी। बच्चों को खेल, कहानी, गीत-कविता के माध्यम से सीखने का अवसर मिलेगा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान की ओर से शुक्रवारको आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दो दिवसीय जादुई पिटारा का प्रशिक्षण भी दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान जादुई पिटारा में उपलब्ध विभिन्न शिक्षण सामग्री के उपयोग और बच्चों की उम्र व जरूरत के अनुसार उन्हें गतिविधियों में शामिल करने का व्यावहारिक अभ्यास कराया गया। प्रशिक्षक डॉ. विजय रावत और शशि पोखरियाल ने विभिन्न गतिविधियों का प्रदर्शन कर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया। प्रतिभागियों ने स्वयं गतिविधियों में हिस्सा लेकर बच्चों में भाषा विकास, प्रारंभिक गणितीय समझ, रचनात्मकता, सामाजिक-भावनात्मक विकास तथा सूक्ष्म और स्थूल शारीरिक कौशल विकसित करने के तरीके सीखे।

कार्यकर्ताओं को स्थानीय परिवेश और उपलब्ध संसाधनों का उपयोग कर बच्चों के लिए रोचक गतिविधियां तैयार करने का अभ्यास भी कराया गया। प्रशिक्षण में बताया गया कि प्रारंभिक उम्र में बच्चों का सीखना रटने या पुस्तकों तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि खेल, अनुभव और आनंद से जुड़ा होना चाहिए। कार्यक्रम के समन्वयक प्रणय बहुगुणा ने कहा कि जादुई पिटारा आंगनबाड़ी केंद्रों में बाल-केंद्रित और अनुभवात्मक शिक्षण वातावरण तैयार करने का प्रभावी माध्यम बन सकता है। इस दौरान प्राचार्य हेमलता गौड़ उनियाल, टीना मोहन, विजय थपलियाल और अरुण थपलियाल आदि मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsखेल-खेल में सीखेंगे नौनिहाल, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिया प्रशिक्षण