खेल सुविधाओं के लिए कुलपति ने खेल मंत्री को दिया प्रस्ताव

हिन्दुस्तान, जौनपुर
Follow us on Google News
share

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में खेल अवसंरचना को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विकसित करने के लिए कुलपति ने खेल मंत्री से मुलाकात की। उन्होंने आधुनिक सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक स्थापित करने और एकलव्य स्टेडियम के क्रिकेट मैदान को नवीनीकरण की मांग की। मंत्री ने सहयोग का आश्वासन दिया, जो खिलाड़ियों को विकास में मदद करेगा।

खेल सुविधाओं के लिए कुलपति ने खेल मंत्री को दिया प्रस्ताव

जौनपुर, संवाददाता। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल अवसंरचना विकसित करने के उद्देश्य से कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चन्द्र यादव से मुलाकात कर मांगपत्र सौंपा। खेल मंत्री ने प्रस्ताव पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए विश्वविद्यालय में खेल सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया है। कुलपति ने राज्यमंत्री से विश्वविद्यालय परिसर में आधुनिक सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक की स्थापना तथा एकलव्य स्टेडियम के क्रिकेट मैदान के उच्चीकरण और नवीनीकरण के लिए वित्तीय और विभागीय स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया। पत्र में उल्लेख किया गया कि विश्वविद्यालय और उससे संबद्ध महाविद्यालयों में 3 लाख से अधिक विद्यार्थी अध्ययनरत हैं।

विश्वविद्यालय ने देश को कई नामचीन अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी दिए हैं, जिन्होंने ओलंपिक और वैश्विक प्रतियोगिताओं में देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। इनमें प्रमुख रूप से हॉकी खिलाड़ी कोथाजीत सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, हाल ही में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित राजकुमार पाल तथा अंतरराष्ट्रीय स्टीपलचेज एथलीट पारुल चौधरी शामिल हैं।विश्वविद्यालय परिसर में मानक स्तर के सिंथेटिक ट्रैक का अभाव है, जिसके कारण खिलाड़ियों को आधुनिक अभ्यास में कठिनाई होती है और अखिल भारतीय अंतर-विश्वविद्यालयीय एथलेटिक प्रतियोगिताओं के आयोजन में भी बाधा आती है। सिंथेटिक ट्रैक बनने से पूर्वांचल की नई खेल प्रतिभाओं को तराशने में बड़ी मदद मिलेगी। इसके साथ ही परिसर स्थित एकलव्य स्टेडियम के क्रिकेट ग्राउंड के नवीनीकरण का भी प्रस्ताव रखा गया है। इसके तहत मैदान का समतलीकरण, जलनिकासी (ड्रेनेज), उच्च गुणवत्ता की पिच, अभ्यास के लिए नेट्स और खिलाड़ियों के लिए आवश्यक आधुनिक सुविधाओं के विकास की योजना शामिल है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsखेल सुविधाओं के लिए कुलपति ने खेल मंत्री को दिया प्रस्ताव