चार उपजिलाधिकारियों के गैर जनपद तबादले

हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौज
Follow us on Google News
share

फर्रुखाबाद में चार उपजिलाधिकारियों के तबादले किए गए हैं, जिसमें एसडीएम सदर और एसडीएम कायमगंज शामिल हैं। नए एसडीएम की पोस्टिंग में दीपक माथुर, अजय कुमार पांडेय, श्वेता साहू और सचिन कुमार वर्मा का नाम है।

चार उपजिलाधिकारियों के गैर जनपद तबादले

फर्रुखाबाद, संवाददाता।शासन की ओर से जनपद के चार उपजिलाधिकारियों के गैर जनपद तबादले कर दिये गये हैं। इसमें एसडीएम सदर और एसडीएम कायमगंज भी शामिल हैं। जबकि जनपद में चार नए एसडीएम की पोस्टिंग की गयी है। उपजिलाधिकारी रविंद्र सिंह को एटा, कायमगंज के एसडीएम अतुल कुमार सिंह को बलरामपुर, सदर एसडीएम गजराज सिंह को जनपद गाजीपुर और उपजिलाधिकारी यदुवंश कुमार को प्रतापगढ़ जनपद में स्थानांतरित किया गया है। शासन की ओर से जनपद में मेरठ से उपजिलाधिकारी दीपक माथुर, फतेहपुर से अजय कुमार पांडेय, झांसी से श्वेता साहू और लखनऊ से सचिन कुमार वर्मा को तैनाती दी गयी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।