एपीओ स्तर के पांच अधिकारियों का तबादला
हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
दक्षिण पूर्व रेलवे के आदेश पर चक्रधरपुर मंडल के एपीओ स्तर के अधिकारियों का तबादला किया गया है। वी हरनाथ का तबादला खड़गपुर में पंपा दास के स्थान पर किया गया, जबकि पंपा दास अब आद्रा में सौम्य कांति मल के स्थान पर कार्य करेंगे। सुरेश कुमार साह का भी ट्रांसफर खड़गपुर वर्कशॉप में किया गया है।

चक्रधरपुर । दक्षिण पूर्व रेलवे के सक्षम अधिकारी के आदेश पर चक्रधरपुर मंडल के एपीओ स्तर के अधिकारियों का तबादला किया गया है। वी हरनाथ एपीओ-3 चक्रधरपुर का तबादला एपीओ-2 खड़गपुर पंपा दास के स्थान पर किया गया है। खड़गपुर एपीओ-2 पंपा दास का तबादला एपीओ-2 आद्रा सौम्य कांति मल के स्थान पर किया गया है। सुरेश कुमार साह एपीओ(स्टोर खड़गपुर ) का ट्रांसफर एपीओ(जी) खड़गपुर वर्कशाप में किया गया है। सुरेश शाह अपना कार्य संपादन करने के अलावा वे उनका पोस्टिंग का आदेश नहीं आने तक खड़गपुर वर्क शाप में एपीओ की जिम्मेदारी संभालते रहेगें।
ये भी पढ़ें:दक्षिण पूर्व रेलवे के 5 अधिकारियों का तबादला

