बीडीओ का प्रमोशन पर नहीं छोड़ रहीं चार्ज

हिन्दुस्तान, मैनपुरी
Follow us on Google News
share

मैनपुरी के करहल ब्लॉक की खंड विकास अधिकारी रुक्मिणी वर्मा का चित्रकूट ट्रांसफर हुआ है, परंतु उन्होंने चार्ज नहीं छोड़ा है। विशेष सचिव ने नाराजगी जताते हुए निर्देश दिए हैं कि वे तत्काल नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करें। ऐसा न करने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

बीडीओ का प्रमोशन पर नहीं छोड़ रहीं चार्ज

मैनपुरी। करहल ब्लाक की खंड विकास अधिकारी रुक्मिणी वर्मा का उपायुक्त स्वत: रोजगार के पद पर चित्रकूट ट्रांसफर हो गया। लेकिन उनके द्वारा चार्ज नहीं छोड़ा गया है। सरकार के विशेष सचिव ने इस स्थिति पर नाराजगी जताई है और तत्काल चित्रकूट जाकर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। ऐसा न करने पर उन पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। विशेष सचिव रजनीश चंद्र ने पत्र भेजकर निर्देश दिए कि तत्कालीन खंड विकास अधिकारी रुक्मिणी वर्मा की पदोन्नति के बाद उन्हें उपायुक्त स्वत: रोजगार जनपद चित्रकूट के पद पर स्थानांतरित कर दिया गया है। उन्हें कार्यमुक्त करके तत्काल नवीन तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के लिए भेज दिया जाए।

वर्तमान पद का वेतन कार्यमुक्त होने के बाद आहरित नहीं किया जाए। नवीन पद का कार्यभार ग्रहण न करने पर उन्हें शासकीय सेवा से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित मान लिया जाएगा। उन्हें अवैतनिक अवकाश तथा सेवा में अवरोध करने का आरोपी मानकर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इसलिए रुक्मिणी वर्मा नवीन तैनाती पर तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करें और इसका प्रमाण पत्र आयुक्त ग्राम्य विकास लखनऊ को उपलब्ध कराएं। इस संबंध में डीएम और सीडीओ को भी पत्र भेजे गए हैं। रुक्मिणी वर्मा वर्तमान में करहल ब्लाक में बीडीओ हैं। उनके पास घिरोर ब्लाक का भी अतिरिक्त चार्ज है।विशेष सचिव ने पत्र भेजकर जताई नाराजगी

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।