डॉ. ईरज रजा होंगे बलिया के नये पुलिस अधीक्षक
हिन्दुस्तान, बलिया
बलिया में 21 माह तक पुलिस अधीक्षक रहे ओमवीर सिंह का तबादला कर उन्हें बस्ती जनपद का एसपी बनाया गया है। गाजीपुर के डॉ. ईरज रजा जिले के नए पुलिस अधीक्षक होंगे। ओमवीर सिंह के कार्यकाल में हत्या और लूट की घटनाएं हुईं, लेकिन अधिकांश मामलों का खुलासा जल्द किया गया।

बलिया। करीब 21 माह तक जनपद में पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात ओमवीर सिंह का बुधवार को तबादला हो गया। शासन ने उन्हें बस्ती जनपद का एसपी बनाया है। गाजीपुर के पुलिस कप्तान डॉ. ईरज रजा जिले के नये पुलिस अधीक्षक होंगे। दिसम्बर 2024 में जनपद की कमान सम्भालने के वाले ओमवीर सिंह के कार्यकाल में हत्या और लूट की कई घटनाएं हुई। हालांकि तकरीबन सभी मामलों का कुछ दिनों बाद ही खुलासा कर दिया गया। जिले की कानून-व्यवस्था को सृदृढ़ बनाये रखने के लिए उन्होंने हर दो-चार माह पर थानाध्यक्षों को ईधर-उधर करते थे। शिकायत मिलने पर दर्जनों पुलिसकर्मियों पर वह कार्रवाई कर चुके थे।
फिलहाल कई इंस्पेक्टरों, सब इंस्पेक्टरों और सिपाहियों की फाइल खुली है और जांच हो रही है।

