UP: 15 आईएएस अफसरों के तबादले, देवेश बने प्रमुख सचिव आवास
उत्तर प्रदेश सरकार ने लोकसभा चुनाव बाद पहला बड़ा फेरबदल करते हुए गुरुवार देर रात 15 आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए हैं। केंद्र सरकार से लौटकर वेटिंग में चल रहे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी देवेश...
उत्तर प्रदेश सरकार ने लोकसभा चुनाव बाद पहला बड़ा फेरबदल करते हुए गुरुवार देर रात 15 आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए हैं। केंद्र सरकार से लौटकर वेटिंग में चल रहे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी देवेश चतुर्वेदी को प्रमुख सचिव आवास एवं शहरी नियोजन बनाया गया है। प्रमुख सचिव आवास एवं शहरी नियोजन के प्रमुख सचिव रमेश नितिन गोकर्ण अब केवल लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव होंगे। उनको पास दोनों विभागों का चार्ज था। गन्ना एवं चीनी उद्योग के प्रमुख सचिव संजय भूसरेड्डी को वर्तमान विभागों के साथ आबकारी विभाग का प्रमुख सचिव भी बनाया गया है। कल्पना अवस्थी अब केवल वन एवं पर्यावरण विभाग की प्रमुख सचिव रहेंगी।
नाम |
कहां थे |
कहां गए |
देवेश चतुर्वेदी |
प्रतीक्षारत |
प्रमुख सचिव आवास एवं शहरी नियोजन |
नितिन रमेश गोकर्ण |
प्रमुख सचिव आवास एवं लोक निर्माण |
प्रमुख सचिव लोक निर्माण |
संजय भूसरेड्डी |
प्रमुख सचिव चीनी एवं गन्ना उद्योग, गन्ना |
आयुक्त, निवेश आयुक्त वर्तमान विभागों के साथ प्रमुख सचिव आबकारी |
कल्पना अवस्थी |
प्रमुख सचिव आबकारी, वन एवं पर्यावरण |
प्रमुख सचिव वन एवं पर्यावरण |
डा.अरविंद चौरसिया |
एमडी पीसीएफ, लखनऊ |
नगर आयुक्त मेरठ |
मनोज कुमार |
नगर आयुक्त मेरठ |
नगर आयुक्त झांसी |
रवींद्र कुमार मंदर |
सीडीओ आगरा |
नगर आयुक्त मथुरा-वृंदावन |
विजय कुमार सिंह |
अपर निदेशक सूडा, लखनऊ |
उपाध्यक्ष हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण |
आलोक सिंह |
उपाध्यक्ष हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण |
अपर निदेशक सूडा, लखनऊ |
ज्ञानेश्वर तिवारी |
विशेष सचिव चिकित्सा शिक्षा, अपर निदेशक , एसजीपीजीआई, लखनऊ |
उपाध्यक्ष अलीगढ़ विकास प्राधिकरण |
अमित सिंह बंसल |
उपाध्यक्ष गोरखपुर विकास प्राधिकरण |
विशेष सचिव चिकित्सा शिक्षा व अपर , निदेशक एसजीपीजीआई, लखनऊ |
भनु चंद्र गोस्वामी |
डीएम प्रयागराज व वीसी प्रयागराज विकास |
अब केवल डीएम प्रयागराज |
टीके शिबु |
विशेष सचिव ग्राम्य विकास |
उपाध्यक्ष प्रयागराज विकास प्राधिकरण |
ए.दिनेश कुमार |
विशेष सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी |
उपाध्यक्ष गोरखपुर विकास प्राधिकरण |
उमेश प्रताप सिंह |
निदेशक सूडा |
उपाध्यक्ष वाराणसी विकास प्राधिकरण |