तीन घंटे देर से खुली मौर्यध्वज
हिन्दुस्तान, बेगुसराय
बरौनी में मौर्यध्वज एक्सप्रेस ट्रेन रविवार को लगभग तीन घंटे देर से चली, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यह विलंब की समस्या रोजमर्रा की हो गई है, जिससे रेलवे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

बरौनी। ट्रेनों के घंटों विलंब से चलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जानकारी के मुताबिक रविवार को मौर्यध्वज एक्सप्रेस लगभग तीन घंटे देर से बरौनी जंक्शन से खुली। इस दौरान यात्रियों को फजीहत झेलनी पड़ी। ऐसी स्थिति रोज ब रोज की बनी है।


