ऋषिकेश में वन कर्मियों ने ली वन्य जीव संरक्षण की शपथ
हिन्दुस्तान, देहरादून
ऋषिकेश के इंदिरा नगर में लिसा डिपो में वन कर्मियों और ग्रामीणों को मानव वन्य जीव संघर्ष रोकने के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस कार्यशाला में विशेषज्ञों द्वारा रोकथाम से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई और वन संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई।
ऋषिकेश में वन कर्मियों ने ली वन्य जीव संरक्षण की शपथ
ऋषिकेश। शहर में इंदिरा नगर स्थित लिसा डिपो में नरेंद्र नगर वन प्रभाग के वन कर्मियों और ग्रामीणों को मानव वन्य जीव संघर्ष रोकने के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्हें कार्यशाला के माध्यम से रोकथाम से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी भी विभाग के एक्सपर्ट दे रहे हैं। वन व वन्य जीव संरक्षण के लिए शपथ भी दिलाई गई है।

