एक भी पात्र नागरिक सूची में शामिल होने से वंचित न रहे : के. रवि

हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

311 अतिरिक्त सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों को दिया प्रशिक्षण, दायित्वों का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से निर्वहन करने का निर्देश, 24 अग

एक भी पात्र नागरिक सूची में शामिल होने से वंचित न रहे : के. रवि

रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से राज्य में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया में सहयोग के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नामित 311 अतिरिक्त सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 तथा भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप अपने दायित्वों का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से निर्वहन करने का निर्देश दिया गया।

प्रशिक्षण का उद्देश्य

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि एसआईआर का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि एक भी पात्र भारतीय नागरिक मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे और किसी भी अपात्र व्यक्ति अथवा विदेशी नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज न हो। इस उद्देश्य की प्राप्ति में निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी तथा अतिरिक्त सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। सभी पदाधिकारी भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित वैधानिक प्रावधानों एवं प्रक्रियाओं का अक्षरशः अनुपालन करते हुए मतदाताओं को हर संभव सुविधा प्रदान करें। प्रशिक्षण के दौरान अतिरिक्त सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों को 24 अगस्त से प्रारंभ होने वाली सुनवाई की प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।

निर्णय प्रक्रिया

के. रवि कुमार ने कहा कि किसी भी मतदाता के मामले में निर्णय लेते समय संबंधित मतदाता को अपना पक्ष रखने एवं आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने का समुचित अवसर दिया जाए। प्रत्येक मामले का निष्पादन पूरी सावधानी एवं भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों को ध्यान में रखकर किया जाना आवश्यक है।

आगामी प्रक्रिया

उन्होंने कहा कि एसआईआर की प्रक्रिया पूरी होने तक नामित अतिरिक्त सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के समान दायित्वों का निर्वहन करेंगे। इनके द्वारा पारित किए गए आदेशों को जिला निर्वाचन पदाधिकारी के स्तर पर ही अपील किया जा सकता है। इस अवसर पर राज्य ट्रेनिंग नोडल पदाधिकारी देवदास दत्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी धीरज कुमार ठाकुर, अवर निर्वाचन पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह सहित सभी जिलों से अतिरिक्त सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से उपस्थित थे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया कब शुरू होगी?
यह प्रक्रिया 24 अगस्त से प्रारंभ होगी।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsएक भी पात्र नागरिक सूची में शामिल होने से वंचित न रहे : के. रवि