संक्रमण नियंत्रण को लेकर मेडिकल कॉलेज में स्टाफ का प्रशिक्षण
हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
हल्द्वानी के राजकीय मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग ने डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल में हाथों की स्वच्छता एवं बायोमेडिकल अपशिष्ट प्रबंधन पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य लैब तकनीशियन, हाउसकीपिंग और मेंटेनेंस स्टाफ को संक्रमण नियंत्रण के प्रति जागरूक करना था।
संक्रमण नियंत्रण को लेकर मेडिकल कॉलेज में स्टाफ का प्रशिक्षण
हल्द्वानी, संवाददाता। राजकीय मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग ने शुक्रवार को डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल के सभागार में हाथों की स्वच्छता एवं बायोमेडिकल अपशिष्ट प्रबंधन पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लैब तकनीशियन, हाउसकीपिंग एवं मेंटेनेंस स्टाफ को संक्रमण नियंत्रण के प्रति जागरूक करना था। सहायक प्रोफेसर एवं इंफेक्शन कंट्रोल ऑफिसर डॉ. सांभवी सिंह ने डब्ल्यूएचओ के ‘फाइव मोमेंट्स ऑफ हैंड हाइजीन’, हाथ धोने की सही विधि और अल्कोहल आधारित हैंड रब के उपयोग की जानकारी दी। कार्यक्रम में माइक्रोबायोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. स्वेतांक गोयल, डॉ. केतन प्रियदर्शी, डॉ. प्रियंका टम्टा, डॉ. आकांक्षा गुप्ता, डॉ. आयुष, इन्फेक्शन कंट्रोल नर्सेज रवि, सीमा असगोला, मेटी जेम्स आदि रहे।


