अभियान में आशाएं घर-घर देंगी दस्तक

हिन्दुस्तान, झांसी
Follow us on Google News
share

झांसी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोंठ में संचारी और गैर संचारी रोगों की रोकथाम के लिए कार्यक्रम हुआ। इसमें आशा कार्यकर्ताओं को दस्तक अभियान के तहत नवजात शिशुओं, गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण, और गंभीर रोगों के रोगियों की पहचान करने के लिए प्रशिक्षण दिया गया। स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाने में आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका पर जोर दिया गया।

अभियान में आशाएं घर-घर देंगी दस्तक

झांसी (मोंठ)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोंठ के सभागार में संचारी रोग एवं गैर संचारी रोगों की रोकथाम को लेकर कार्यक्रम हुआ। जिसमें दस्तक अभियान को लेकर आशा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण दिया गया। अध्यक्षता केंद्र अधीक्षक डॉ. एम.पी. राजपूत ने की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति तक समय पर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचें और समाज स्वस्थ एवं निरोगी बने। इस उद्देश्य की पूर्ति में आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि आशाएं घर-घर जाकर दस्तक अभियान के अंतर्गत नवजात एवं शिशुओं की नियमित देखभाल करें, गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीकरण, स्वास्थ्य परीक्षण तथा आवश्यक जांच सुनिश्चित कराएं। साथ ही उन्हें संस्थागत प्रसव एवं टीकाकरण के प्रति जागरूक करें।

उन्होंने कहा कि आशा कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में कुष्ठ रोग के संभावित मरीजों, कुपोषित एवं अति कुपोषित बच्चों सहित अन्य गंभीर रोगियों का चिन्हीकरण कर उनकी सूची तैयार करें तथा तत्काल संबंधित चिकित्सा अधिकारी को उपलब्ध कराएं, ताकि समय रहते उनका उपचार शुरू कराया जा सके। वरिष्ठ मलेरिया निरीक्षक ज्ञानेंद्र गौतम ने फाइलेरिया, मलेरिया, डेंगू एवं अन्य मौसमी बीमारियों के कारण, लक्षण, बचाव एवं उपचार के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि प्रत्येक घर तक पहुंचकर रोगियों की पहचान करें तथा उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजने हेतु प्रेरित करें। वहीं ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक धीरज गुप्ता ने कहा कि सभी के संयुक्त प्रयासों से समाज को निरोग बनाया जा सकता है। उन्होंने लोगों से अंधविश्वास एवं कुरीतियों से दूर रहकर वैज्ञानिक सोच अपनाने तथा स्वास्थ्य विभाग के कार्यक्रमों में सहयोग करने की अपील की। प्रशिक्षण कार्यक्रम में आशुतोष निरंजन, भरत लाल, राजेश पाल, कुलदीप यादव, महिला पर्यवेक्षक रेशमा सचान, रामकुमारी सहित अनेक स्वास्थ्यकर्मी एवं आशा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।