624 प्राथमिक शिक्षकों का वृहद प्रशिक्षण पूरा

हिन्दुस्तान, गंगापार
share

नवीन पाठ्यपुस्तकों, संदर्शिकाओं और उपचारात्मक शिक्षण का कराया गया व्यावहारिक अभ्यास। सैदाबाद। बीआरसी एवं एनपीआरसी सभागार में प्राथमिक शिक्षकों के लि

624 प्राथमिक शिक्षकों का वृहद प्रशिक्षण पूरा
624 प्राथमिक शिक्षकों का वृहद प्रशिक्षण पूरा

बीआरसी एवं एनपीआरसी सभागार में प्राथमिक शिक्षकों के लिए आयोजित पांच दिवसीय वृहद प्रशिक्षण कार्यक्रम का बुधवार को समापन हो गया। पांच अगस्त से शुरू हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान कुल 13 बैचों में सैदाबाद क्षेत्र के 624 प्राथमिक शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में शिक्षकों को बदलती शैक्षणिक जरूरतों के अनुरूप शिक्षण की नई तकनीकों और निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों को हासिल करने की रणनीतियों से रूबरू कराया गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रत्येक चक्र में 50-50 शिक्षकों के दो अलग-अलग बैच बनाकर सत्रों का संचालन किया गया। शिक्षकों को कक्षा शिक्षण को अधिक प्रभावी, रुचिकर और बाल केंद्रित बनाने के लिए विभिन्न गतिविधियों एवं शिक्षण मॉडलों का व्यावहारिक अभ्यास कराया गया।

प्रशिक्षण में शिक्षकों ने स्वयं विभिन्न शिक्षण मॉडल प्रस्तुत कर उनके प्रयोग की बारीकियां भी समझीं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 और निपुण भारत मिशन को ध्यान में रखते हुए प्रशिक्षण में कक्षा चार की नवविकसित पाठ्यपुस्तकों ‘वीणा’ हिंदी, ‘गणित मेला’ गणित और ‘संतूर-4’ अंग्रेजी के शिक्षण सिद्धांतों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रशिक्षण को प्रभावी बनाने में सैदाबाद के सभी एकेडमिक रिसोर्स पर्सन ने संदर्भदाता के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। तकनीकी सहयोगी मिथिलेश कुमार एवं रंजीत कुमार ने तकनीकी व्यवस्थाओं को संभाला। उनके तकनीकी प्रबंधन से प्रशिक्षण के ऑनलाइन एवं डिजिटल सत्रों का संचालन सुचारू रूप से हुआ।समापन अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी सैदाबाद अखिलेश यादव ने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में पठन-पाठन की गुणवत्ता सुधारने के लिए इस तरह के प्रशिक्षण महत्वपूर्ण हैं। नवीन पाठ्यपुस्तकों, शिक्षक संदर्शिकाओं और उपचारात्मक शिक्षण की रणनीतियों को विद्यालयों में प्रभावी ढंग से लागू करने से बच्चों के सीखने के स्तर में सुधार होगा। उन्होंने शिक्षकों से प्रशिक्षण में मिली जानकारी को कक्षा-कक्ष तक पहुंचाने और प्रत्येक बच्चे के सीखने के स्तर पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से निपुण भारत मिशन के निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से हासिल किया जा सकता है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia News624 प्राथमिक शिक्षकों का वृहद प्रशिक्षण पूरा