ग्राम पंचायत सहजकर्ता दल का प्रशिक्षण शुरू

हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
Follow us on Google News
share

चक्रधरपुर में पंचायती राज विभाग के तहत ग्राम पंचायत सहजकर्ता दल का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। इसका उद्देश्य पंचायत विकास योजनाओं को स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप बनाना है। पहले दिन प्रतिभागियों को जीपीडीपी की जानकारी, पंचायत एक्सेलरेशन इंडेक्स और ग्रामीण मूल्यांकन उपकरणों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

ग्राम पंचायत सहजकर्ता दल का प्रशिक्षण शुरू

चक्रधरपुर। पंचायती राज विभाग झारखंड के तत्वावधान में चक्रधरपुर प्रखंड सभागार में बुधवार से ग्राम पंचायत सहजकर्ता दल का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्राम पंचायत विकास योजना को अधिक प्रभावी, सहभागी एवं गुणवत्तापूर्ण बनाना है, ताकि पंचायत स्तर पर योजनाओं का निर्माण स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप किया जा सके। प्रशिक्षण के प्रथम दिन मास्टर ट्रेनर प्रीति कुमारी ने प्रतिभागियों का पंजीकरण, परिचय, अपेक्षाओं का आदान-प्रदान तथा मेरी पंचायत, मेरी पहचान विषय पर आइस-ब्रेकर गतिविधि आयोजित की। इसके बाद जीपीडीपी का महत्व, ग्राम पंचायत फेसीलिटेशन टीम एवं ग्राम पंचायत समन्वय समिति की भूमिका तथा जीपीडीपी चक्र की विस्तृत जानकारी दी गई।

प्रतिभागियों को पंचायत की वर्तमान स्थिति के विश्लेषण के लिए पंचायत एक्सेलरेशन इंडेक्स, स्थानीय सतत विकास लक्ष्य, विभागीय आंकड़ों, मोबाइल सर्वे एवं वीपीआरए के उपयोग का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही सामाजिक मानचित्र, संसाधन मानचित्र, मौसमी कैलेंडर, ट्रांसेक्ट वॉक एवं समस्या वृक्ष जैसे सहभागी ग्रामीण मूल्यांकन उपकरणों का अभ्यास कराया गया। समूह कार्य एवं फील्ड सिमुलेशन के माध्यम से पंचायत की प्रमुख समस्याओं की पहचान कर उनकी प्राथमिकता तय करने की प्रक्रिया भी समझाई गई। मौके पर मुखिया एवं पंचायत सहायक मौजूद थे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsग्राम पंचायत सहजकर्ता दल का प्रशिक्षण शुरू