किशनगंज: छह दिवसीय राष्ट्रीय युवा कोर प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

किशनगंज में माई भारत द्वारा राष्ट्रीय युवा कोर स्वयंसेवकों के लिए छह दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। 38 स्वयंसेवकों ने नेतृत्व क्षमता, संचार कौशल तथा सामाजिक परिवर्तन अभियानों पर प्रशिक्षण लिया। उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि प्रशिक्षित स्वयंसेवक माई भारत के उद्देश्यों को जमीनी स्तर पर पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

किशनगंज: छह दिवसीय राष्ट्रीय युवा कोर प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन

किशनगंज से अवधेश झा की रिपोर्ट युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत माई भारत द्वारा राष्ट्रीय युवा कोर (एनवाईसी) स्वयंसेवकों के लिए आयोजित छह दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज डॉ. कलाम कृषि महाविद्यालय में सफलतापूर्वक समापन हुआ। प्रशिक्षण में कटिहार एवं मधेपुरा जिले के कुल 38 स्वयंसेवकों ने भाग लिया। छह दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान स्वयंसेवकों को नेतृत्व क्षमता, संचार कौशल, टीमवर्क, सामुदायिक सहभागिता, युवा क्लबों के गठन एवं संचालन तथा सामाजिक एवं व्यवहार परिवर्तन अभियानों से संबंधित विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण सत्र

प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न विशेषज्ञों एवं क्षेत्र में सक्रिय युवाओं के साथ कई इंटरैक्टिव एवं संवादात्मक सत्र भी आयोजित किए गए। प्रशिक्षण सत्रों में पी.पी. सिन्हा एवं नरेश कीर द्वारा विशेष सत्र आयोजित किए गए। इसके अतिरिक्त पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों, युवा क्लबों के प्रतिनिधियों तथा विभिन्न गैर-सरकारी संगठनों के अध्यक्षों ने भी स्वयंसेवकों के साथ संवाद किया और अपने अनुभव साझा किए। इन सत्रों से स्वयंसेवकों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता तथा जमीनी स्तर पर कार्य करने की समझ विकसित हुई।

समापन समारोह के अवसर पर सभी प्रशिक्षित स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण किट एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।

समापन समारोह

इस अवसर पर जिला युवा अधिकारी सत्यम त्रिपाठी, जिला युवा अधिकारी, कटिहार एवं मधेपुरा नीरज झा सहित अन्य गणमान्य अतिथि एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर जिला युवा अधिकारी, किशनगंज सत्यम त्रिपाठी ने कहा कि छह दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान स्वयंसेवकों को विभिन्न विषयों पर व्यवहारिक एवं उपयोगी प्रशिक्षण प्रदान किया गया है, जिससे वे अपने-अपने क्षेत्रों में अधिक प्रभावी एवं बेहतर तरीके से कार्य कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षित स्वयंसेवक माई भारत के उद्देश्यों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने तथा युवाओं को सामाजिक एवं राष्ट्र निर्माण की गतिविधियों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से स्वयंसेवकों को अपने-अपने जिलों में युवा क्लबों को सुदृढ़ करने, अधिक से अधिक युवाओं को माई भारत से जोड़ने तथा विभिन्न सामाजिक एवं व्यवहार परिवर्तन अभियानों में सक्रिय सहभागिता के लिए तैयार किया गया।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रशिक्षण कार्यक्रम कितने दिन का था?
प्रशिक्षण कार्यक्रम छह दिवसीय था।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsकिशनगंज: छह दिवसीय राष्ट्रीय युवा कोर प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन