स्वास्थ्य कमियों को तकनीकी जानकारी मुहैया कराई गई

हिन्दुस्तान, उरई
Follow us on Google News
share

-सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डकोर में प्रशिक्षण कार्यक्रमफोटो परिचय, 30 ओआरआई, 19, डकोर स्वास्थ्य केंद्र में प्रशिक्षण कार्यक्रम में मौजूद कुसमिलिया। स

स्वास्थ्य कमियों को तकनीकी जानकारी मुहैया कराई गई

कुसमिलिया। संवाददाता। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरिनंदन प्रसाद के दिशा-निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डकोर में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें स्वास्थ्य कर्मियों को तकनीकी जानकारी से जोड़ा गया। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं परिवार कल्याण के नोडल अधिकारी डॉ. ए.पी. वर्मा व चिकित्सा अधीक्षक डॉ. इदरीस मुहम्मद की मौजूदगी में प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर फार्मासिस्ट, एएनएम और आशा कार्यकर्ताओं को परिवार नियोजन सामग्री प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन इंडेंट करने, स्टॉक देखने तथा क्लाइंट को भौतिक वितरण के बाद ऑनलाइन इश्यू टू क्लाइंट'' व स्टॉक अपडेट करने की पूरी प्रक्रिया समझाई गई। ​इसके बाद स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न संकेतकों की गहन समीक्षा की गई।

इसमें रूटीन इम्यूनाइजेशन, एनसीडी स्क्रीनिंग, आभा आईडी, बाल आभा आईडी, यूविन पोर्टल पर फीडिंग और ई-कवच पोर्टल पर कार्यों की प्रगति की जांच की गई। कार्यों में हीलाहवाली और खराब प्रदर्शन करने वाले कर्मियों को अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा कड़ी चेतावनी दी गई। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी ऑनलाइन और ऑफलाइन कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण किए जाएं, किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। ​इस अवसर पर ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर अर्चना गुप्ता, यूनिसेफ से पंकज कुमार सहित समस्त एएनएम और एलएचवी उपस्थित रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsस्वास्थ्य कमियों को तकनीकी जानकारी मुहैया कराई गई