किण्वित जैविक खाद से घटेगा किसानों का खर्च

हिन्दुस्तान, बरेली
Follow us on Google News
share

बरेली में कृषि विज्ञान केंद्र पर 50 किसानों के लिए किण्वित जैविक खाद, संतुलित पोषण प्रबंधन और टिकाऊ कृषि तकनीकों पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ। विशेषज्ञों ने मृदा स्वास्थ्य, जैविक खेती, और कृषि अवशेष प्रबंधन की जानकारी दी। इस खाद के उपयोग से किसानों को उर्वरक पर खर्च में 25-30 प्रतिशत की कमी की जा सकती है।

किण्वित जैविक खाद से घटेगा किसानों का खर्च

बरेली। कृषि विज्ञान केंद्र में 50 किसानों के लिए किण्वित जैविक खाद, संतुलित पोषण प्रबंधन और टिकाऊ कृषि तकनीकों पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विशेषज्ञों ने किसानों को मृदा स्वास्थ्य संरक्षण, संतुलित उर्वरक उपयोग, जैविक इनपुट, प्राकृतिक खेती, पौध संरक्षण और कृषि अवशेषों के वैज्ञानिक प्रबंधन की जानकारी दी। केवीके अध्यक्ष डॉ. अरविंद सिंह तेतरवाल ने बताया कि फसल अवशेष और पशु अपशिष्ट से तैयार किण्वित जैविक खाद मिट्टी के लिए लाभकारी है। इसके उपयोग से यूरिया और डीएपी पर होने वाले खर्च में 25 से 30 प्रतिशत तक कमी की जा सकती है। डॉ. आरएल सागर और डॉ. रंजीत सिंह ने बताया कि किण्वित खाद के पोषक तत्व पौधों को जल्द उपलब्ध होते हैं।

डॉ. लक्ष्य यादव ने बताया कि इसमें मौजूद मित्र जीवाणु हानिकारक फफूंद को नियंत्रित कर जड़ सड़न और उकठा रोग का खतरा कम करते हैं। डॉ. एमपी सागर ने खेती के साथ मुर्गी पालन को किसानों के लिए लाभकारी मॉडल बताया। कार्यक्रम में केंद्र के वैज्ञानिक और कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के संचालन में वाईपी मनीष कुमार प्रजापति और मुनीश पाल की सक्रिय भूमिका रही। डॉ. राजीव कुमार सिंह, डॉ. कपिला शेखावत, डॉ. आंचल, डॉ. सुभाष बाबू, डॉ. प्रवीण कुमार उपाध्याय, डॉ. विशाल त्यागी, डॉ. मोना, डॉ. अर्जुन सिंह एवं डॉ. स्मृति का विशेष योगदान रहा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsकिण्वित जैविक खाद से घटेगा किसानों का खर्च