पॉलीहाउस तकनीक से बढ़ाएं आय, किसानों को दिया प्रशिक्षण

हिन्दुस्तान, बागेश्वर
Follow us on Google News
share

बागेश्वर में नाबार्ड की ग्रामीण अवसंरचना विकास निधि योजना के तहत पॉलीहाउसों पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विकासखंडों के लाभार्थियों ने भाग लिया। मुख्य विकास अधिकारी ने तकनीक आधारित कृषि के महत्व पर जोर दिया। विशेषज्ञों ने पॉलीहाउस प्रबंधन, उन्नत बीज चयन और फसलों के विपणन के बारे में जानकारी दी।

पॉलीहाउस तकनीक से बढ़ाएं आय, किसानों को दिया प्रशिक्षण
पॉलीहाउस तकनीक से बढ़ाएं आय, किसानों को दिया प्रशिक्षण

बागेश्वर, संवाददाता। नाबार्ड की ग्रामीण अवसंरचना विकास निधि योजना के तहत निर्मित पॉलीहाउसों के माध्यम से उच्च मूल्य वाली फसलों के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए शुक्रवार को विकास भवन सभागार में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जिले के तीनों विकासखंडों के पॉलीहाउस लाभार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार ने कहा कि आधुनिक और तकनीक आधारित कृषि स्वरोजगार का सशक्त माध्यम बन रही है। उन्होंने कहा कि पॉलीहाउस तकनीक अपनाकर किसान ऑफ-सीजन सब्जियां, व्यावसायिक फूल और अन्य उच्च मूल्य वाली फसलों का उत्पादन कर अपनी आय में वृद्धि कर सकते हैं।प्रशिक्षण

के दौरान कृषि एवं उद्यान विशेषज्ञों ने पॉलीहाउस प्रबंधन, उन्नत बीज चयन, पोषक तत्व प्रबंधन, सूक्ष्म सिंचाई, रोग एवं कीट नियंत्रण, कोल्ड स्टोरेज, सुरक्षित भंडारण तथा उत्पादों के विपणन संबंधी जानकारी दी। साथ ही उद्यान विभाग की ‘सचल दल’ सेवा से भी कृषकों को अवगत कराया गया। कार्यक्रम में जिला उद्यान अधिकारी हरीश चंद्र आर्या, कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी वैज्ञानिक डॉ. राजकुमार, विभागीय अधिकारी और प्रगतिशील किसान मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsपॉलीहाउस तकनीक से बढ़ाएं आय, किसानों को दिया प्रशिक्षण