प्रशिक्षुओं ने मखाना प्रोसेसिंग के सीखे गुर

हिन्दुस्तान, दरभंगा
Follow us on Google News
share

राष्ट्रीय मखाना अनुसंधान केंद्र, दरभंगा में चार दिवसीय ऑपरेटर प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। बिहार के विभिन्न जिलों के प्रतिभागियों ने मखाना प्रसंस्करण के नवीनतम तरीकों से अवगत कराया। वैज्ञानिकों ने कहा कि यह प्रशिक्षण रोजगार बढ़ाने और मखाना उद्योग को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

प्रशिक्षुओं ने मखाना प्रोसेसिंग के सीखे गुर

राजीव रंजन प्रसाद,दरभंगा। राष्ट्रीय मखाना अनुसंधान केंद्र, दरभंगा में मखाना प्रसंस्करण की मशीनों के वैज्ञानिक एवं कुशल संचालन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित चार दिवसीय ऑपरेटर प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ। प्रशिक्षण में बिहार के दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया व खगड़िया के साथ दिल्ली व आंध्र प्रदेश के प्रतिभागी भी शामिल हुए। मुख्य आयोजक वैज्ञानिक ई. आरके राउत ने बताया कि इस वर्ष होने वाले कुल 20 प्रशिक्षणों की श्रृंखला में यह तीसरा प्रशिक्षण था। इसमें प्रतिभागियों को मखाना बीजों को सुखाने, ग्रेडिंग, प्राथमिक व द्वितीयक भुनाई, पॉपिंग तथा पैकेजिंग आदि का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। केंद्र प्रभारी डॉ. आईएस सिंह ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम देश के विभिन्न क्षेत्रों में मखाना के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

प्रशिक्षित ऑपरेटरों की उपलब्धता से प्रसंस्करण की गुणवत्ता व दक्षता बढ़ेगी तथा बिहार के अन्य राज्यों में भी मखाना प्रसंस्करण का विस्तार होगा।वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि नए क्षेत्रों में मखाना विस्तार के लिए चार प्रमुख शर्तें आवश्यक हैं। इसमें सतही जल की पर्याप्त उपलब्धता, मखाना निकासी के लिए कुशल श्रमिक, उत्पादन से पहले प्रसंस्करण की व्यवस्था तथा मशीनीकृत प्रसंस्करण के लिए प्रशिक्षित ऑपरेटर शामिल हैं। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक प्रशिक्षण से मशीनों के ठीक से काम न करने संबंधी भ्रांतियां दूर होंगी। ऑपरेटर प्रशिक्षण युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने और पलायन कम करने में सहायक होगा तथा मखाना आधारित उद्यमों को प्रोत्साहन मिलेगा। कार्यक्रम में डॉ. अनुपम साहू एवं डॉ. अखिलेश्वर विश्वकर्मा ने भी साधनसेवी के रूप में योगदान दिया। संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. शिवानी झा ने किया। प्रशिक्षुओं को प्रमाणपत्र भी प्रदान किए गए।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsप्रशिक्षुओं ने मखाना प्रोसेसिंग के सीखे गुर