संत जेवियर्स स्कूल में एनईपी का प्रशिक्षण
हिन्दुस्तान, मधुबनी
बिस्फी में संत जेवियर्स इंग्लिश स्कूल ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया। शिक्षकों को बाल-केंद्रित शिक्षा, कौशल विकास और अनुभवात्मक अधिगम के महत्वपूर्ण पहलुओं पर معلومات दी गई। शिक्षिका ने विद्यार्थियों में रचनात्मकता और व्यावहारिक ज्ञान बढ़ाने के उद्देश्य पर जोर दिया।

बिस्फी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रभावी क्रियान्वयन एवं विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संत जेवियर्स इंग्लिश स्कूल, कमतौल, बांसबाड़ी में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रमुख प्रावधानों, बाल- केंद्रित शिक्षा, गतिविधि आधारित शिक्षण, अनुभवात्मक अधिगम, कौशल विकास एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। प्रशिक्षिका ने कहा कि नई शिक्षा नीति का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रखकर उनमें रचनात्मक सोच, तार्किक क्षमता, आत्मविश्वास, व्यावहारिक ज्ञान एवं जीवनोपयोगी कौशल का विकास करना है।


