डीवीसी में ई-प्रोक्योरमेंट व अनुबंध प्रबंधन पर प्रशिक्षण
चंद्रपुरा के डीवीसी प्रशिक्षण संस्थान में ई-प्रोक्योरमेंट एवं अनुबंध प्रबंधन पर एक विशेष प्रशिक्षण आयोजित किया गया। वरिष्ठ प्रबंधकों ने सतर्कता जागरूकता के तहत महत्वपूर्ण जानकारी दी, जिसमें आईटी सुरक्षा और सार्वजनिक खरीद की नई सुविधाएं शामिल थीं। इस प्रशिक्षण में 73 अधिकारियों ने भाग लिया।

चंद्रपुरा, प्रतिनिधि। चंद्रपुरा के डीवीसी प्रशिक्षण संस्थान में ई-प्रोक्योरमेंट एवं अनुबंध प्रबंधन विषय पर प्रशिक्षण आयोजित किया गया। सतर्कता जागरूकता के तहत इसका आयोजन हुआ। इसमें वरिष्ठ प्रबंधक (ई) पीपीजी, डीवीसी मुख्यालय कोलकाता समीर मंडल तथा सीटीपीएस के वरिष्ठ प्रबंधक अभिमन्यु कुमार सिंह ने प्रशिक्षण देते हुए कई तरह की जरूरी जानकारी दी। बताया गया कि केंद्रीय सतर्कता आयोग के निर्देशों के अनुसार आईटी एवं साइबर सुरक्षा तथा साइबर हाइजीन, सार्वजनिक खरीद, जीईएम में नई सुविधाएं एवं कार्यप्रणाली, आचरण नियम एवं हितों का टकराव आदि शामिल है। सार्वजनिक खरीद क्षमता निर्माण का एक अत्यंत महत्वपूर्ण क्षेत्र रहा है, जिसे सीवीसी द्वारा पिछले कई वर्षों से लगातार विशेष रूप से अनुशंसित किया जाता रहा है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में डीवीसी की विभिन्न परियोजनाओं तथा बीपीएससीएल से कुल 73 अधिकारियों/प्रतिभागियों ने भाग लिया। संचालन डीटीआई के प्रभारी मीरा बक्सला ने किया। परियोजना सतर्कता अधिकारी अभिषेक घोष मौजूद थे।


