विकसित ग्राम पंचायत योजना पर जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित
खूंटी में developed भारत-रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन 2025 के अंतर्गत विकसित ग्राम पंचायत योजना पर प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इसमें योजना निर्माण की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई। पंचायतों की आवश्यकताओं के अनुसार योजनाएं तैयार करने के लिए ‘युक्तधारा’ का उपयोग किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य रोजगार, जल संरक्षण, और टिकाऊ विकास है।

खूंटी, संवाददाता। जिला ग्रामीण विकास शाखा के सभागार में मंगलवार को विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) अधिनियम, 2025 के तहत विकसित ग्राम पंचायत योजना पर प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इसमें सभी प्रखंडों के कार्यक्रम पदाधिकारी, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता और कर्मियों को योजना निर्माण की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में बताया गया कि योजना ग्राम सभा की अनुशंसा पर आधारित होगी। भूमि आधारित सूचना प्रणाली ‘युक्तधारा’ से संसाधनों का आकलन कर पंचायतों की जरूरत के अनुसार योजनाएं तैयार की जाएंगी। रोजगार के साथ टिकाऊ परिसंपत्तियों का निर्माण कर पंचायतों का समग्र विकास किया जाएगा। योजना में जल संरक्षण, ग्रामीण सड़क, आंगनबाड़ी, विद्यालय, सामुदायिक भवन, स्वच्छता, कृषि, पशुपालन, प्रसंस्करण, स्वयं सहायता समूह भवन, ग्रामीण हाट और आपदा से बचाव से जुड़े कार्य शामिल होंगे।
अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग, महिला मुखिया वाले परिवारों, आवास और वन अधिकार के लाभुकों को प्राथमिकता दी जाएगी। उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार प्रकाश ने पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ योजना तैयार करने का निर्देश दिया। प्रशिक्षण में पदाधिकारी, अभियंता और बड़ी संख्या में कर्मी उपस्थित थे।


