नवनियुक्त मंडी सचिवों की कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए मिलेगी विशेष ट्रेनिंग
हिन्दुस्तान, लखनऊ
हाल ही में नियुक्त मंडी सचिवों को उनकी कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। मंडी निदेशक जेपी सिंह ने इस बात पर जोर दिया कि प्रशिक्षण में किसानों की शिकायतों का समय पर निस्तारण और मंडी व्यवस्थाओं में पारदर्शिता शामिल होगी, जिससे किसानों की समस्याओं का तेजी से समाधान किया जा सकेगा।

लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। हाल ही नियुक्त किए गए मंडी सचिवों को उनकी कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी। मंडी परिषद मुख्यालय लाल बहादुर शास्त्री एवं महात्मा गांधी जयन्ती के अवसर पर मंडी निदेशक जेपी सिंह ने मंडी सचिवों के साथ सीधा संवाद करने के बाद यह निर्देश दिए हैं। इस दौरान श्री सिंह ने मंडी व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ ही किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर बल दिया और कहा कि प्रशिक्षण में किसानों की शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण, मंडी व्यवस्थाओं में पारदर्शिता तथा किसानों को शासन की योजनाओं और सुविधाओं का लाभ दिलाने से जुड़े विषय भी शामिल होंगे।
इससे मंडी स्तर पर किसानों की समस्याओं का समाधान अधिक तेजी और प्रभावी तरीके से सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।


