दूसरे दिन सीसीटीएनएस का दिया गया प्रशिक्षण
संतकबीरनगर में सीसीटीएनएस योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान विभिन्न आईआईएफ फॉर्म, जीडी, एफआईआर, और डेटाबेस सर्विस से संबंधित प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई। डीसी अहमद रजा ने पुलिस कार्यों को व्यवस्थित और प्रभावी बनाने के दिशा-निर्देश भी दिए।

संतकबीरनगर। सीसीटीएनएस योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और लंबित विवेचनाओं का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए दूसरे दिन बुधवार को भी प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें सीसीटीएनएस पोर्टल पर उपलब्ध विभिन्न आईआईएफ फॉर्म, जीडी, एफआईआर, सीडी, सीएस, एफआर और डेटाबेस सर्विस से संबंधित प्रविष्टियों और फीडिंग की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया गया। इस दौरान डीसी अहमद रजा ने उपस्थित पुलिसकर्मियों को सीसीटीएनएस पोर्टल पर अभिलेखों और विवेचना से संबंधित सूचनाओं की सटीक, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण फीडिंग के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही सीसीटीएनएस के माध्यम से पुलिस कार्यों को अधिक व्यवस्थित और प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनपद के सभी थानों से दो-दो आरक्षी शामिल हुए। जिन्हें सीसीटीएनएस के विभिन्न मॉड्यूल और सेवाओं के संचालन की व्यावहारिक जानकारी दी गई।


