राज्यभर से पहुंची 200 गाइड छात्राएं व 51 स्काउट्स छात्र ले रहे प्रशिक्षण
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गढ़हरा में पटना संभाग स्तरीय तीन दिवसीय गाइड सोपान प्रशिक्षण जारी... पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गढ़हरा में पटना संभाग स्तरीय तीन दिवसीय गाइड तृतीय सोपान प्रशिक्षण जारी है।...

गढ़हरा(बरौनी),एक संवाददाता। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गढ़हरा में पटना संभाग स्तरीय तीन दिवसीय गाइड तृतीय सोपान प्रशिक्षण जारी है। शिविर के दूसरे दिन राज्य भर 54 केंद्रीय विद्यालयों से पहुंचे गढ़हरा में 200 गाइड छात्राएं व 51 स्काउट्स छात्र अपने 50 अनुरक्षक के साथ पहुंच प्रशिक्षण ले रहे हैं।
प्रशिक्षण शिविर में सीखने की गतिविधियाँ
प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन शनिवार को स्काउट गाइड ने कई हुनर सीखे। शिविर में भाग ले रहे छह ऑफिशियल में प्रार्थना सभा (एलओसी), श्वेता प्रकाश, रेश्मा कुमारी, विनीता कुमारी एवं गरिमा गुप्ता शामिल हैं। इस प्रशिक्षण शिविर में बच्चों को घर से बाहर कैम्पिंग, प्राथमिक उपचार, नियम, प्रतिज्ञा, विभिन्न तरह के गांठ निर्माण, प्रार्थना आदि सिखाया गया।
प्राचार्य का अवलोकन और योगदान
प्राचार्य रजनीश कुमार त्रिपाठी ने इसका अवलोकन किया। प्राचार्य श्री त्रिपाठी ने कहा कि स्काउट गाइड विद्यार्थियों को अनुशासन, सेवा, नेतृत्व एवं राष्ट्रहित की भावना को अपने जीवन में आत्मसात कराता है। ऐसे शिविर विद्यार्थियों को पाठ्य पुस्तकीय ज्ञान से आगे बढ़कर वास्तविक जीवन की परिस्थितियों से सीखने तथा जिम्मेदार, आत्मनिर्भर और संवेदनशील नागरिक बनने का अवसर प्रदान करते हैं। इस अवसर पर संजीव कुमार, सुश्री नुसरत बानो, ज्ञानशेखर ठाकुर, निकेतन चौधरी, रौशन ध्रुव,प्रतीक त्रिपाठी सहित अन्य शिक्षक गण ने काफी सहयोग किया।
स्काउट गाइड को सम्मान
इस सोपान प्रशिक्षण में सफल स्काउट गाइड को राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। विद्यालय की ओर से शिविर के आयोजन एवं समन्वय की जिम्मेदारी श्रीमती दीक्षा संभाल रही हैं। शिविर के दौरान प्रतिभागियों की विभिन्न परीक्षाएँ, प्रशिक्षणात्मक एवं व्यावहारिक गतिविधियाँ आयोजित की जा रही है, जिनके माध्यम से उनमें नेतृत्व, टीम भावना, अनुशासन, सहयोग, आत्मनिर्भरता, समस्या-समाधान क्षमता तथा समाजसेवा की भावना को विकसित किया जा रहा है।


