इफको में स्काउट गाइड परीक्षण शिविर में दिया गया प्रशिक्षण

हिन्दुस्तान, बरेली
Follow us on Google News
share

आंवला। केंद्रीय विद्यालय इफको में चल रहे भारत स्काउट एवं गाइड लखनऊ मंडल के तृतीय सोपान परीक्षण शिविर में प्रतिभागियों को विभिन्न प्रशिक्षण दिए गए।

इफको में स्काउट गाइड परीक्षण शिविर में दिया गया प्रशिक्षण

आंवला। केंद्रीय विद्यालय इफको में चल रहे भारत स्काउट और गाइड लखनऊ मंडल के तृतीय सोपान परीक्षण शिविर में प्रतिभागियों को विभिन्न प्रशिक्षण दिए गए। शनिवार को दिन की शुरुआत प्रार्थना, झंडा गीत, राष्ट्र गान, स्काउट गाइड प्रतिज्ञा, स्काउट गाइड कानून, साइन, सल्यूट एवं मोटो, झंडों की जानकारी देने के साथ हुई। प्रशिक्षकों ने विद्यार्थियों को गांठ बंधन, प्राथमिक उपचार, दिशा-ज्ञान, कैंपिंग कौशल, अनुशासन, टीम भावना, पट्टियां बांधना, स्लिंगस बांह की पट्टी बांधना, लैशिंग एवं पायनियरिंग तथा सेवा भाव से संबंधित विभिन्न गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया। प्रतिभागियों ने गतिविधियों का अभ्यास किया।प्रतिभागियों को इफको प्लांट की विजिट कराई गई। शाम को कैंप फायर का आयोजन हुआ।

डिस्ट्रिक्ट कमिश्नर गाइड प्राचार्य अमिता सिंह, आरएल सिंह, शेफाली माहेश्वरी, मुख्य परीक्षक देश दीपक त्रिपाठी, गजेन्द्र दीक्षित, दिनेश सिंह, मो सलमान, वसीम राजा, शाहिदा मंजूर, शशि शर्मा, ज्योति बाला पाल, सुप्रिया राजपूत, प्रशांत कुमार आदि मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsइफको में स्काउट गाइड परीक्षण शिविर में दिया गया प्रशिक्षण