मशरूम प्रशिक्षण का समापन हुआ
By Newswrap
हिन्दुस्तान, चम्पावतचम्पावत के तरकुली गांव में छह दिनी मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ। एसएसबी के कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम ने बताया कि यह कार्यक्रम नागरिक कल्याण के तहत आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्रामीणों को स्वरोजगार से जोड़ना था, जिसमें कम्पोस्ट, स्पॉन, फसल प्रबंधन आदि की जानकारी दी गई। प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र भी दिए गए।

चम्पावत। सीमांत वाइब्रेंट गांव तरकुली में छह दिनी मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ। एसएसबी के कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम ने बताया कि नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत आयोजन हुआ। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण का मकसद ग्रामीणों को स्वरोजगार से जोड़ना है। इस दौरान संकल्प फाउंडेशन के प्रशिक्षकों ने कम्पोस्ट निर्माण, स्पॉन उपयोग, फसल प्रबंधन, रोग नियंत्रण और पैकेजिंग की जानकारी दी। प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र दिए।


