बभनान में मालगाड़ी फंसी, 51 मिनट बंद रहा 222-ए फाटक, छह एक्सप्रेस ट्रेनें प्रभावित

हिन्दुस्तान, बस्ती
Follow us on Google News
share

बस्ती-गोंडा रेलखंड पर गुरुवार सुबह एक मालगाड़ी के फंसने के कारण रेल और सड़क यातायात प्रभावित हुआ। बभनान रेलवे स्टेशन पर फाटक बंद होने के कारण कई एक्सप्रेस ट्रेनों में देरी हुई। करीब 51 मिनट बाद मालगाड़ी को आगे बढ़ाकर यातायात सामान्य हुआ।

बभनान में मालगाड़ी फंसी, 51 मिनट बंद रहा 222-ए फाटक, छह एक्सप्रेस ट्रेनें प्रभावित
बभनान में मालगाड़ी फंसी, 51 मिनट बंद रहा 222-ए फाटक, छह एक्सप्रेस ट्रेनें प्रभावित

बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। बस्ती-गोंडा रेलखंड पर गुरुवार सुबह मालगाड़ी के फंसने से रेल और सड़क यातायात प्रभावित हो गया। बभनान रेलवे स्टेशन के पूर्वी फाटक संख्या 222-ए पर गोरखपुर से गोंडा की ओर जा रही मालगाड़ी करीब 51 मिनट तक खड़ी रही। फाटक बंद रहने से बभनान-गौरा चौकी मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। वहीं, रेल संचालन प्रभावित होने से छह एक्सप्रेस ट्रेनें भी विभिन्न स्थानों पर खड़ी रहीं। सुबह करीब 6:26 बजे मालगाड़ी फाटक संख्या 222-ए के पास पहुंचकर खड़ी हो गई। मालगाड़ी के खड़े होने से अप लाइन पर ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ। फाटक बंद होने के कारण बभनान-गौरा चौकी मार्ग पर रोडवेज बसों, स्कूली वैन, दोपहिया और चारपहिया वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब 51 मिनट बाद 7:17 बजे मालगाड़ी आगे बढ़ी, जिसके बाद फाटक खुल सका और सड़क यातायात सामान्य हुआ। फाटक बंद रहने के दौरान स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं को भी परेशानी उठानी पड़ी। कई बच्चे मालगाड़ी के पिछले छोर तक पैदल पहुंचे और वहां से पटरी पार कर दूसरी ओर जाने को मजबूर हुए। इससे कुछ समय के लिए मौके पर अफरातफरी की स्थिति रही। लखनऊ रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु राव ने बताया कि मालगाड़ी का इंजन ट्रिप कर गया था। इसके चलते मालगाड़ी बभनान रेलवे स्टेशन के पूर्वी रेलवे गेट संख्या 222-ए पर फंस गई। दूसरे इंजन की सहायता से मालगाड़ी को आगे बढ़ाकर रेल लाइन क्लियर कराई गई। इसके बाद रेल यातायात सामान्य रूप से बहाल हो गया。

छह एक्सप्रेस ट्रेनों पर पड़ा असर

मालगाड़ी के फंसने से अप लाइन पर चलने वाली कई ट्रेनों की रफ्तार थम गई। Where is My Train ऐप की लाइव लोकेशन के अनुसार छह एक्सप्रेस ट्रेनें निर्धारित समय से विलंबित हुईं। गोरखपुर-ओखा एक्सप्रेस (15045) का बभनान पहुंचने का निर्धारित समय 6:27 बजे है। गुरुवार को यह करीब 6:58 बजे बभनान पहुंची और 7:19 बजे तक स्टेशन पर खड़ी रही। इसे गेट संख्या 221-सी पर भी रोके जाने की जानकारी सामने आई।

बरौनी-ग्वालियर मेल (11124) का बभनान पहुंचने का निर्धारित समय 6:21 बजे है। यह ट्रेन करीब 7:20 बजे तक बभनान से दो किलोमीटर पहले खड़ी रही और 7:21 बजे बभनान पहुंची। इसे बभनान-गौर के बीच भी रोके जाने की स्थिति बनी। आनंद विहार जनसाधारण एक्सप्रेस (15529) का गौर स्टेशन पर निर्धारित आगमन समय 3:56 बजे है। लाइव लोकेशन के अनुसार यह 6:46 बजे गौर पहुंची और 7:19 बजे तक वहीं खड़ी रही। बरौनी-लखनऊ एक्सप्रेस (15203) के मुंड़ेरवा पहुंचने का निर्धारित समय 6:20 बजे है। यह करीब 7:02 बजे मुंड़ेरवा पहुंची और 7:17 बजे तक वहीं खड़ी रही। लखनऊ इंटरसिटी/गोरखपुर एक्सप्रेस (15031) का बस्ती पहुंचने का निर्धारित समय 6:48 बजे है। लाइव लोकेशन के अनुसार यह 7:17 बजे तक बस्ती से करीब दो किलोमीटर पहले खड़ी रही और 7:18 बजे बस्ती पहुंची। वहीं, तिरुअनंतपुरम नॉर्थ-राप्तीसागर सुपरफास्ट (12511) के खलीलाबाद पहुंचने का निर्धारित समय 7:09 बजे है। लाइव लोकेशन में यह करीब 7:17 बजे तक चुरेब से पांच किलोमीटर पहले खड़ी दिखाई दी。

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦बभनान रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी फंसने से क्या हुआ?−
बभनान रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी फंसने से रेल और सड़क यातायात प्रभावित हुआ।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsबभनान में मालगाड़ी फंसी, 51 मिनट बंद रहा 222-ए फाटक, छह एक्सप्रेस ट्रेनें प्रभावित