गीतांजलि एक्सप्रेस ट्रेन से चोरी के लैपटॉप समेत लाखों का सामान बरामद, एक गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
Follow us on Google News
share

चक्रधरपुर के राउरकेला आरपीएफ ने गितांजलि एक्सप्रेस ट्रेन से चोरी के आरोप में फरहान तसीर खान को गिरफ्तार किया। खान के पास से दो लैपटॉप, मोबाइल फोन, पासपोर्ट और अन्य महत्वपूर्ण सामान बरामद हुए। पीड़ित यात्री ने चोरी की सूचना दी थी, जिसके बाद आरपीएफ ने आरोपी को पकड़ने के लिए सीसीटीवी फुटेज जांची।

गीतांजलि एक्सप्रेस ट्रेन से चोरी के लैपटॉप समेत लाखों का सामान बरामद, एक गिरफ्तार

चक्रधरपुर, संवाददाता चक्रधरपुर रेल मंडल के राउरकेला आरपीएफ ने गितांजलि एक्सप्रेस ट्रेन से चोरी हुई दो लेपटॉप बैग सहित लाखों के सामान के साथ एक चोर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार चोर का नाम फरहान तसीर खान(39) है और दुर्गा का रहने वाला है। जानकारी के अनुसार कोलकाता निवासी मानस दत्ता (47) सोमवार को ट्रेन नंबर 12859 गीतांजलि एक्सप्रेस के ए-2 कोच की बर्थ नंबर 23 पर यात्रा कर रहे थे। राउरकेला रेलवे स्टेशन पर वह कुछ देर के लिए शौचालय गए थे। इसी दौरान उनकी हरी रंग की लेदर बैग चोरी हो गई। बैग में दो लैपटॉप, तीन रेडमी मोबाइल फोन, पासपोर्ट, पैन कार्ड, हार्ड डिस्क, फॉसिल की घड़ी समेत कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और अन्य सामान थे।

इसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत की। शिकायत मिलने के बाद आरपीएफ ने रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई। फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति हरे रंग का लैपटॉप बैग लेकर फुट ओवरब्रिज की ओर जाता दिखाई दिया। इसके बाद मंगलवार को आरपीएफ फ्लाइंग स्क्वाड और सीआईबी सीकेपी की टीम ने राउरकेला रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 के सीकेपी छोर के पास करीब साढ़े 10 बजे एक संदिग्ध व्यक्ति को देखा। पूछताछ और तलाशी के दौरान उसके पास से हरे रंग का लेदर लैपटॉप बैग बरामद हुआ। बैग से एचपी और एप्पल के लैपटॉप, कई मोबाइल फोन, फॉसिल की घड़ी, हार्ड डिस्क, पेन ड्राइव, पासपोर्ट, पैन कार्ड, विभिन्न बैंकों के डेबिट कार्ड और पासबुक, चेकबुक, लैपटॉप चार्जर, पावर बैंक, विदेशी मुद्रा समेत बड़ी संख्या में सामान बरामद किया गया। पुछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी की बात कबुल कर ली। इसके बाद आरपीएफ ने आरोपी को समान के साथ जीआरपी के हवालेकर दिया।इसके बाद जीआरपी ने गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsगीतांजलि एक्सप्रेस ट्रेन से चोरी के लैपटॉप समेत लाखों का सामान बरामद, एक गिरफ्तार