लोको पायलेट की पत्नी का जेवर भरा बैग चोरी, मुकदमा
शाहजहांपुर के लोको पायलेट सुजीत कुमार ने 13 जुलाई को वाराणसी-बरेली एक्सप्रेस में यात्रा करते समय बाराबंकी स्टेशन पर अपने हैंडबैग से सोने के आभूषण गायब होने की शिकायत की। उन्होंने जीआरपी थाने में मुकदमा दर्ज कराया। जीआरपी पुलिस मामला जांच में ले रही है।

शाहजहांपुर। ट्रेनों में चोरी रुकने का नाम नहीं ले रही है। उसी क्रम में वाराणसी जिले के लंका थाना क्षेत्र के सुजीत कुमार पुरी रोजा में लोको पायलेट के पद पर कार्यरत हैं। 13 जुलाई को वाराणसी-बरेली एक्सप्रेस में पत्नी साथ एसी कोच में यात्रा कर रहे थे। यात्रा करने के दौरान बाराबंकी रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर हैंडबैग से सात सोने की अंगूठी, एक बड़ा मंगलसूत्र, दो सोने की चेन, एक जोड़ी झुमका टप्स सहित कई जेबरात थे। जानकारी होने पर काफी तलाश की लेकिन सामान नहीं मिला। जिसके बाद लोको पायलेट ने मामले की जानकारी कंट्रोल को दी, तथा शाहजहांपुर पहुंचकर जीआरपी थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया।
जीआरपी पुलिस द्वारा मुकदमा पंजीकृत कर घटना स्थल के थाना क्षेत्र के लिए भेज दिया गया। वहीं जीआरपी के सीओ अमित कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। मुकदमा आने पर दिखवाया जाएगा।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?


