ट्रेन से महिला का हैंडबैग चोरी, तीन मोबाइल और छह हजार रुपये गायब

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

प्रयागराज में एक परिवार की महिला यात्री का हैंडबैग ट्रेन में चोरी हो गया। बैग में तीन मोबाइल फोन, छह हजार रुपये और आधार कार्ड थे। यह घटना 25 जून को हुई जब परिवार ट्रेन संख्या 22614 से यात्रा कर रहा था। शिकायत दर्ज होने के बाद मामले की जांच प्रयागराज जीआरपी द्वारा की जा रही है।

ट्रेन से महिला का हैंडबैग चोरी, तीन मोबाइल और छह हजार रुपये गायब

प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। अयोध्या धाम जंक्शन से विजयवाड़ा जा रहे एक परिवार की महिला यात्री का हैंडबैग ट्रेन से चोरी हो गया। बैग में तीन मोबाइल फोन, छह हजार रुपये नकद और परिवार के आधार कार्ड रखे थे। आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले के मछलीपट्टनम निवासी गुंडा एनवीएम सुरेंद्र कुमार अपनी मां, पत्नी जी. दिव्या भारती और बच्चों के साथ ट्रेन नंबर 22614 से अयोध्या धाम जंक्शन से विजयवाड़ा जंक्शन जा रहे थे। परिवार ए-2 कोच में अलग-अलग बर्थ पर यात्रा कर रहा था। सुरेंद्र कुमार के अनुसार, 25 जून की सुबह करीब पांच बजे ट्रेन के प्रयागराज पहुंचने पर उनकी पत्नी ने देखा कि उनका भूरे रंग का हैंडबैग गायब है।

मछलीपट्टनम पहुंचने के बाद महिला यात्री ने शिकायत की। वहां की जीआरपी ने केस दर्ज करके प्रयागराज जीआरपी को ट्रांसफर कर दिया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsट्रेन से महिला का हैंडबैग चोरी, तीन मोबाइल और छह हजार रुपये गायब