आद्रा रेल मंडल में इंजिनियरिंग,टीआरडी और एस एंड टी विभाग का संयुक्त रोलिंग ब्लॉक
चक्रधरपुर में, आद्रा रेल मंडल से संबंधित कई MEMU ट्रेनों को 24 से 30 अगस्त तक रद्द किया गया है। इसमें आसनसोल आद्रा, आद्रा मेदिनीपुर और अन्य कई ट्रेनें शामिल हैं। इंजिनियरिंग कार्यों के कारण यह निरस्तीकरण किया गया है। ट्रेनों के सीमित संचालन के कारण यात्रियों को असुविधा हो सकती है।

चक्रधरपुर। आद्रा रेल मंडल में इंजिनियरिंग, टीआरडी एवं एस एंड टी विभाग का संयुक्त रोलिंग ब्लॉक 24 अगस्त से 30 अगस्त तक लिया जाएगा जिसके चलते आद्र मंडल में चलने वाली आसनसोल आद्रा आसनसोल मेमू, 24, 26 अगस्त से 30 अगस्त तक रद्द रहेगी। आद्रा मेदिनीपुर आद्रा 25, 28 एवं 30 अगस्त को रद्द रहेगी। आद्रा भागा आद्रा मेमू 30 अगस्त को रद्द रहेगी। आसनसोल पुरलिया आसनसोल मेमू 24,27 एवं 28 अगस्त को रद्द रहेगी। शार्ट टर्मिनेट व ओरिजिनेट होकर चलने वाली ट्रेनेंचक्रधरपुर गोमो चक्रधरपुर मेमू 25,28 एवं 30 अगस्त को महुदा तक ही जाएगी और महुंदा से ही वापस रवाना होगी इस दिन इस ट्रेन की सेवा महुदा गोमो महुदा की सेवा रद्द रहेगी।
टाटा आसनसोल मेमू 28, 30 अगस्त को आद्रा तक ही जाएगी। इस दिन इस ट्रेन की आद्रा आसनसोल की बीच रद्द रहेगी। आसनसोल बराभूम मेमू 28, 30 अगस्त को आद्रा तक ही जाएगी और आद्रा से ही वापस रवाना होगी। इस दिन इस ट्रेन की आसनसोल आद्रा की सेवा रद्द रहेगी। खड़गपुर हटिया खड़गपुर एक्सप्रेस 26,28 और 29 अगस्त को आद्रा तक ही जाएगी और आद्रा से ही वापस रवाना होगी। इस दिन इस ट्रेन की आद्रा हटिया आद्रा की सेवा रद्द रहेगी। आसनसोल पुरुलिया आसनसोल मेमू 25, 26, 28 एवं 29 अगस्त आद्रा तक ही जाएगी और आद्रा से ही वापस रवाना होगी। इस दिन इस ट्रेन की आद्रा पुरुलिया आद्रा की सेवा रद्द रहेगी।


