अक्तूबर में एक-एक दिन रद्द रहेगी मौर्य व जयनगर एक्सप्रेस
हिन्दुस्तान, धनबाद
धनबाद में बंडामुंडा के पास एक प्रस्तावित ब्लॉक के कारण कई ट्रेनों का संचालन 10 से 14 अक्टूबर तक रद्द रहेगा। मौर्य एक्सप्रेस और राउरकेला-जयनगर एक्सप्रेस प्रभावित होंगी। 13 अक्टूबर को एलेप्पी एक्सप्रेस को भी दो घंटे की देरी से चलाने की सूचना है।

धनबाद। बंडामुंडा के पास प्रस्तावित ब्लॉक के कारण धनबाद होकर चलने वाली मौर्य और राउरकेला-जयनगर अक्तूबर में एक-एक दिन रद्द रहेगी। गोरखपुर-संबलपुर मौर्य एक्सप्रेस 12 अक्तूबर को नहीं चलेगी। वापसी में 14 अक्तूबर को संबलपुर-गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस को स्थगित रखा गया है। इसी तरह राउरकेला-जयनगर एक्सप्रेस 10 अक्तूबर और जयनगर-राउरकेला एक्सप्रेस 11 अक्तूबर को नहीं चलेगी। 13 अक्तूबर को धनबाद से एलेप्पी एक्सप्रेस दो घंटे की देरी से खुलेगी। वहीं चार व 11 अक्तूबर 20818 नई दिल्ली-भुवनेश्वर तेजस राजधानी एक्सप्रेस गोमो, हिजली, भद्रक व कटक होकर चलेगी।
ये भी पढ़ें:यार्ड मॉडिफिकेशन के कारण कई ट्रेनें रद्द


