20 जुलाई को निरस्त रहेगी प्रयागराज मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

प्रयागराज में 16 से 21 जुलाई तक गोरखपुर कैंट-उनौला रेलखंड पर पैच दोहरीकरण और नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा। ट्रेन नंबर 14111/12 पूरी तरह निरस्त रहेगी और अन्य ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन होगा।

20 जुलाई को निरस्त रहेगी प्रयागराज मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस

प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। वाराणसी मंडल में गोरखपुर कैंट-उनौला रेलखंड पर पैच दोहरीकरण और नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते 16 से 21 जुलाई तक कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। इसका असर प्रयागराज से गुजरने और यहां से चलने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनों पर भी पड़ेगा। ट्रेन नंबर 14111/12 मुजफ्फरपुर-प्रयागराज एक्सप्रेस पर पड़ेगा। यह ट्रेन 20 जुलाई को दोनों दिशाओं से पूरी तरह निरस्त रहेगी। इसके अलावा 15110 मथुरा-छपरा एक्सप्रेस 21 जुलाई को परिवर्तित मार्ग से कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज जंक्शन, बनारस और वाराणसी होकर चलेगी। वहीं 12565 दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस, 02563 बरौनी-नई दिल्ली स्पेशल तथा 02569 दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल भी प्रयागराज जंक्शन के रास्ते संचालित की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।