मध़ुपुर-जोड़ामो के बीच मालवाहक ट्रेन का इंजन फेल

हिन्दुस्तान, देवघर
Follow us on Google News
share

मधुपुर में शनिवार को एक माल वाहक ट्रेन के इंजन के फेल होने से रेल परिचालन दो घंटे के लिए बाधित रहा। इस वजह से कई यात्री ट्रेनें प्रभावित हुईं। सुरक्षा के कारण, रेल प्रशासन ने अप लाइन पर परिचालन रोक दिया और बाद में एक अन्य इंजन भेजकर ट्रेन को सामान्य किया।

मध़ुपुर-जोड़ामो के बीच मालवाहक ट्रेन का इंजन फेल

मधुपुर, प्रतिनिधि। आसनसोल रेल मंडल के मुख्य रेलखंड पर शनिवार अहले सुबह मधुपुर और जोड़ामो हॉल्ट के बीच एक माल वाहक ट्रेन का इंजन फेल हो जाने से मुख्य रेलखंड के अप लाइन पर करीब दो घंटे तक रेल परिचालन बाधित रहा। जिससे हिमगिरी समेत आधा dozen यात्री ट्रेनें प्रभावित हो गई। इस बीच मधुपुर से दुसरा इंजन भेज कर मालवाहक ट्रेन को मधुपुर लाया गया। लाईन क्लियर होते ही ट्रेन परिचालन सामान्य हुआ। जानकारी के अनुसार लोडेड मालवाहक ट्रेन आसनसोल से चली थी। उसी बीच मधुपुर और जोड़ामो हॉल्ट के बीच इंजन में तकनीकी खराबी आने से इंजन काम करना बंद कर दिया। चालक ने काफी प्रयास किया, लेकिन ठीक नहीं हुआ तभी चालक ने इसकी सूचना कंट्रोल को दिया।

सुरक्षा उपाय

सुरक्षा को लेकर सूचना मिलते ही रेल प्रशासन ने तत्काल अप लाईन का ट्रेन परिचालन रोक दिया। उस दौरान हिमगिरी समेत कई ट्रेनें जहां-तहां खड़ी हो गई। हिमगिरी एक्सप्रेस जोड़ामो, रांची-गोड्डा इंटरसिटी मदनकट्टा, हावड़ा-मोकामा विद्यासागर, आसनसोल-हटिया एक्स्प्रेस जामताड़ा, पाटलिपुत्र एक्सप्रेस चितरंजन तथा हावड़ा-नातेसार मेला स्पेशल रूपनारायणपुर में घंटों खड़ी रही। पहली ट्रेन हिमगिरी एक्सप्रेस करीब 7 बजे मधुपुर पहुंची। उसके बाद धीरे-धीरे ट्रेन परिचालन सामान्य होने पर यात्रियों ने राहत की सांस ली। सुबह 5 से 7 बजे तक ट्रेन परिचालन बाधित रहा.

FAQs

कौन सी ट्रेन के इंजन में खराबी आई थी?
माल वाहक ट्रेन के इंजन में खराबी आई थी।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsमध़ुपुर-जोड़ामो के बीच मालवाहक ट्रेन का इंजन फेल