ओड़िशा में लाइन ब्लॉक के कारण चार ट्रेन टाटा से रही रद्द
हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
चक्रधरपुर रेल मंडल के ओड़िशा क्षेत्र में लाइन ब्लॉक के कारण टाटानगर से चार ट्रेनें मंगलवार को रद्द रहीं। रद्द ट्रेनों में इतवारी एक्सप्रेस, हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस, बिलासपुर एक्सप्रेस और हटिया एक्सप्रेस शामिल हैं। इसका असर झारखंड, बंगाल और ओड़िशा के यात्रियों पर पड़ा है।

जमशेदपुर। चक्रधरपुर रेल मंडल के ओड़िशा क्षेत्र में लाइन ब्लॉक के कारण टाटानगर की चार ट्रेन मंगलवार को रद्द रही। रद्द ट्रेनों में टाटानगर इतवारी एक्सप्रेस, हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस, टाटानगर बिलासपुर एक्सप्रेस और टाटानगर हटिया एक्सप्रेस शामिल है। चार ट्रेनों के रद्द होने से झारखंड, बंगाल और ओड़िशा के अलावा विभिन्न राज्यों के सैकड़ो यात्रियों को आवागमन में दिक्कत हुई। इधर, आद्रा रेल मंडल में भी लाइन ब्लॉक के कारण टाटानगर आसनसोल की दो ट्रेनों का अप डाउन में परिचालन दूरी कम की गई है।


