गया-पटना की 10 मेमू ट्रेनें रद्द रहने से अफरा-तफरी में रहे यात्री

हिन्दुस्तान, गया
Follow us on Google News
share

-चार सितंबर की रात से डाउन लाइन पर रेल परिचालन बंद -पुनपुन रेल पुल पर

गया-पटना की 10 मेमू ट्रेनें रद्द रहने से अफरा-तफरी में रहे यात्री

गया-पटना रेलखंड पर पुनपुन रेल पुल संख्या-21 पर जलस्तर बढ़ने का असर अब भी रेल यात्रियों पर भारी पड़ रहा है। रेल परिचालन बाधित रहने के कारण रविवार को गया-पटना के बीच चलने वाली 10 मेमू ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया गया। ट्रेनों के परिचालन रद्द होने से गया जंक्शन पर यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सुबह से ही स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ रही। जरूरी काम से पटना जाने वाले यात्रियों को सड़क मार्ग का सहारा लेना पड़ा। बसों और अन्य वाहनों पर भी यात्रियों का दबाव बढ़ गया है। रेलवे की ओर से जारी नियंत्रण आदेश के अनुसार पुनपुन-परसा बजार स्टेशनों के बीच पुल संख्या-21 की डाउन लाइन पर किलोमीटर 11/38-32 के पास जलस्तर लगातार बढ़ा हुआ है। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए इंजीनियरिंग विभाग ने चार सितंबर की रात 8:10 बजे से इस स्थान पर ट्रेन परिचालन रोक दिया है। परिचालन अगले आदेश तक प्रभावित रहने की बात कही गई है।

लगातार दूसरे दिन यात्रियों की बढ़ी मुश्किल

मेमू ट्रेनों के परिचालन रद्द होने से रोजाना गया-पटना और आसपास के क्षेत्रों में आने-जाने वाले यात्रियों की परेशानी सबसे अधिक बढ़ी है। नौकरी, कारोबार, इलाज और अन्य जरूरी कार्यों के लिए ट्रेन पर निर्भर यात्रियों को अब वैकल्पिक साधनों से यात्रा करनी पड़ रही है। अचानक परिचालन रद्द होने से कई यात्रियों को स्टेशन से वापस लौटना पड़ा, जबकि कई यात्रियों ने बसों का रुख किया।

लंबी दूरी की ट्रेनों पर भी असर

पुल पर पानी के कारण सिर्फ मेमू सेवाएं ही प्रभावित नहीं हुई हैं। रेलवे ने कई लंबी दूरी की ट्रेनों को भी निर्धारित मार्ग के बजाय वैकल्पिक मार्ग से चलाने का निर्णय लिया है। इससे ट्रेनों के सफर की दूरी बढ़ने के साथ यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने में अतिरिक्त समय लग सकता है।

गया-पटना की रद्द रहने वालीं मेमू ट्रेनें

63242, 63244, 63248, 63250 और 63256 गया-पटना मेमू, 63245, 63247, 63251, 63253 पटना-गया मेमू 63274 पटना-राजगीर मेमू ट्रेन भी रद्द कर दी गई थी। इन ट्रेनों का परिचालन रद्द रहने से गया जंक्शन पर यात्री परेशान रहे। यात्रियों की बढ़ी के बीच अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। गया जंक्शन पर आरपीएफ-जीआरपी ने सुरक्षा व्यवस्था को संभाले रखा और यात्रियों को समझा बुझाकर गंतव्य यात्रा के लिए दूसरे संसाधन अपने की भी सलाह देते रहे।

पूर्णिया कोर्ट-हटिया एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें डायवर्ट

18625 पूर्णिया कोर्ट-हटिया एक्सप्रेस और 18626 हटिया-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस का मार्ग बदलकर चलाया गया। 13329 धनबाद-पटना और 13330 पटना-धनबाद एक्सप्रेस भी परिवर्तित मार्ग से चली। 15137 राजगीर-बनारस और 15138 बनारस-राजगीर एक्सप्रेस को भी डायवर्ट किया गया है। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि स्टेशन पहुंचने से पहले अपनी ट्रेन के परिचालन की स्थिति की जानकारी जरूर ले लें। जलस्तर कम होने और इंजीनियरिंग विभाग से हरी झंडी मिलने के बाद ही इस रेलखंड पर परिचालन सामान्य होने की उम्मीद है।

गया जी से राजेश कुमार मिक्की की रिपोर्ट

सामान्य प्रश्न

✦गया-पटना रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन क्यों रद्द किया गया?−
गया-पटना रेलखंड पर जलस्तर बढ़ने के कारण ट्रेनों का परिचालन रद्द किया गया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsगया-पटना की 10 मेमू ट्रेनें रद्द रहने से अफरा-तफरी में रहे यात्री